इसरो ने आज एक और उपलब्धि की अपने नाम, लाॅन्च किया अपना 100वां मिशन
इंडियन स्पेस एजेंसी श्रीहरिकोटा से जीएसएलवी- एफ 15 के जरिए एनएसवी-02 सैटेलाइट लॉन्च किया। जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्चिंग व्हीकल 29 जनवरी को सुबह 6 बजकर 23 मिनट पर सतीश धवन स्पेस सेंटर के दूसरे लॉन्च पैड से उड़ान भरी।

इसरो ने आज एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है। इंडियन स्पेस एजेंसी श्रीहरिकोटा से जीएसएलवी- एफ 15 के जरिए एनएसवी-02 सैटेलाइट लॉन्च किया। जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्चिंग व्हीकल 29 जनवरी को सुबह 6 बजकर 23 मिनट पर सतीश धवन स्पेस सेंटर के दूसरे लॉन्च पैड से उड़ान भरी। इसरो का यह 100वां लॉन्चिंग मिशन है। इसरो ने बताया कि एनवीएस-02 को जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट में स्थापित कर दिया गया है। यह सैटेलाइट नेविगेशन सिस्टम का हिस्सा है, जो भारत में जीपीएस जैसी नेविगेशन सुविधा को बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया है।
केंद्रीय मंत्री ने दी इसरो को बधाई
इसरो की इस उपलब्धि पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने अपने सोषल मीडिया पर लिखा की 100वां प्रक्षेपणः श्रीहरिकोटा से 100वें प्रक्षेपण की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने के लिए इसरो को बधाई। इस रिकॉर्ड उपलब्धि के ऐतिहासिक क्षण में अंतरिक्ष विभाग से जुड़ना सौभाग्य की बात है। टीम इसरो, आपने एक बार फिर जीएसएलवी-एफ15/एनवीएस -02 मिशन के सफल प्रक्षेपण से भारत को गौरवान्वित किया है। विक्रम साराभाई, सतीश धवन और कुछ अन्य लोगों द्वारा एक छोटी सी शुरुआत से, यह एक अद्भुत यात्रा रही है और पीएम मोदी द्वारा अंतरिक्ष क्षेत्र को अनलॉक करने और यह विश्वास जगाने के बाद कि आकाश की कोई सीमा नहीं है, यह एक बड़ी छलांग है।
What's Your Reaction?






