पंडित धीरेंद्र शास्त्री की हिंदू पदयात्रा का पांचवा दिन, आज उत्तरप्रदेश में होगा प्रवेश

बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों हिंदू पदयात्रा कर रहे है। शास्त्री की पदयात्रा का आज पांचवा दिन है। हिंदुओं के बीच जाति भेदभाव, छुआछुत, अगड़े-पिछड़े का फर्क मिटाने के लिए धीरेंद्र शास्त्री ने गुरूवार से 9 दिवसीय हिंदु पदयात्रा शुरू करी है।

Nov 25, 2024 - 12:12
Nov 26, 2024 - 07:49
 0  43
पंडित धीरेंद्र शास्त्री की हिंदू पदयात्रा का पांचवा दिन, आज उत्तरप्रदेश में होगा प्रवेश

बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों हिंदू पदयात्रा कर रहे है। शास्त्री की पदयात्रा का आज पांचवा दिन है। हिंदुओं के बीच जाति भेदभाव, छुआछुत, अगड़े-पिछड़े का फर्क मिटाने के लिए धीरेंद्र शास्त्री ने गुरूवार से 9 दिवसीय हिंदु पदयात्रा शुरू करी है। इस यात्रा में हर राज्य से बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे है। वहीं इस यात्रा में साथ चलने के लिए 20 हजार लोगों ने पंजीयन भी कराया है। 160 किलोमीटर की यह यात्रा 29 नवंबर को संपूर्ण होगी। यात्रा में 15 ऐसे रथ तैयार करवाये गए है जिनमे गौरथ, महापुरूषों के रथ, बागेश्वर बालाजी का रथ, बागेश्वर धाम का संकल्प रथ शामिल है। पंडित शास्त्री की यह यात्रा आज उत्तरप्रदेश में प्रवेश करने वाली है इसके लिए उत्तरप्रदेश पुलिस सतर्क हो गई है। वहीं यात्रा के लिए काफी पुख्ता सुरक्षा इंतजाम कर लिए गए है। 


एक आवाज में सड़कों पर उतरेगा हिंदू तो अत्याचार होगा बंद 
यात्रा शुरू होने से पहले पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था की हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे है, इसे रोकने के लिए सड़कों पर उतरना जरूरी है। इसके साथ ही उन्होने कहा की आज हमें हिंदुओं पर भी भरोसा बढ रहा है जब एक आवाज में हिंदु एक दिन धर्म विरोधियों के खिलाफ सड़कों पर उतर आएंगे तो उसी दिन देश में हिंदुओं पर होने वाला अत्याचार बंद हो जाएगा। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow