कई राज्यों में गिरा तापमान, बर्फीली हवाओं के चलने से बढ़ी ठंड

पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद देश के कई राज्यों में ठंड का असर दिखने लग गया है। कई राज्यों में बर्र्फीली हवाओं के चलने से सर्दी बढ़ गई है। राजस्थान के कई शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।

Mar 5, 2025 - 12:45
 0  32
कई राज्यों में गिरा तापमान, बर्फीली हवाओं के चलने से बढ़ी ठंड

पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद देश के कई राज्यों में ठंड का असर दिखने लग गया है। कई राज्यों में बर्र्फीली हवाओं के चलने से सर्दी बढ़ गई है। राजस्थान के कई शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। चूरू, गंगानगर, सीकर, हनुमानगढ़ में कल अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे दर्ज हुआ। 7 मार्च से प्रदेश में फिर से तापमान बढ़ेगा।

अगले 24 घंटे चलेंगी सर्द हवाएं 
प्रदेश में जयपुर समेत अधिकांश शहरों में बीते 48 घंटे में दिन में पारा औसत से कम रहा। हालांकि रात में अब भी तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज हो रहा है लेकिन शीतलहर के कारण हवा में नमी बढ़ने पर सर्दी का अहसास लोगों को हो रहा है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो अगले 24 घंटे में भी सर्द हवाएं चलने पर प्रदेश में मौसम सर्द रहने की संभावना है। वहीं अगले 24 घंटे बाद फिर से मौसम शुष्क रहने और गर्मी के तेवर तीखे होने के आसार है।

राजस्थान के उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्वी जिलों में सर्द हवा चलने लगी। तेज हवा के चलने से कई जगह धूल उड़ी और तापमान में भी गिरावट हुई। सबसे ज्यादा सीकर के फतेहपुर में तापमान मंगलवार के मुकाबले 8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मंगलवार को फतेहपुर का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस था, जो बुधवार को 23.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। जयपुर मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में दो दिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट का अनुमान है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow