वो काटा........... के शोर से हुई जयपुर में मकर संक्रांति की सुबह

देशभर में आज मकर संक्रांति हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। बात करें राजस्थान की राजधानी जयपुर की तो यहां पर सुबह से छतों पर पतंगबाजी शुरू हो गई है।

Jan 14, 2025 - 10:40
Jan 23, 2025 - 15:56
 0  4
वो काटा........... के शोर से हुई जयपुर में मकर संक्रांति की सुबह

देशभर में आज मकर संक्रांति हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। बात करें राजस्थान की राजधानी जयपुर की तो यहां पर सुबह से छतों पर पतंगबाजी शुरू हो गई है। हालांकि कई इलाकों में कोहरे के कारण पतंगीबाजी के षौकीन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश में आज यानी 14 जनवरी से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस  बनने की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे आने वाले दिनों में तापमान में और कमी आने की संभावना जताई गई है।

संक्रांति पर है दान पुण्य करने का रिवाज 
आज के दिन पवित्र नदी में स्नान करने से पुण्य मिलता है। संक्रांति पर लोग अन्‍न का दान करते हैं। तिल, गुड़ और अनाज दान में देते हैं। ऐसी मान्‍यता है कि‍ अनाज दान करने से देवी मां अन्नपूर्णा जी खुश होती हैं। मकर संक्रांति‍ पर अनाज दान करने से हमेश अन्न और धन के भंडार भरे रहते हैं। मां अन्नपूर्णा की कृपा मिलती है। खिचड़ी का भी लोग दान करते हैं। ऐसी मान्‍यता है कि‍ इससे सूर्य की स्थिति मजबूत होती है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री ने दी बधाई 
मकर संक्रांति पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा की भगवान भास्कर की कृपा के शुभ प्रकाश से समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली का संचार हो, मेरी यही प्रार्थना है।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow