रेखा गुप्ता ने ली दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ, पीएम मोदी भी रहे मौजूद

आज दिल्ली के रामलीला मैदान में रेखा गुप्ता ने सीएम पद की शपथ भी ले ली है। रेखा गुप्ता के साथ अन्य 6 मंत्रियों ने भी शपथ ली है। नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जेड श्रेणी की सुरक्षा देने के साथ ही उनके घर के बाहर की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 

Feb 20, 2025 - 15:22
 0  3
रेखा गुप्ता ने ली दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ, पीएम मोदी भी रहे मौजूद

बुधवार को भाजपा की विधायक दल की बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री के पद पर रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लग गई थी। आज दिल्ली के रामलीला मैदान में रेखा गुप्ता ने सीएम पद की शपथ भी ले ली है। रेखा गुप्ता के साथ अन्य 6 मंत्रियों ने भी शपथ ली है। नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जेड श्रेणी की सुरक्षा देने के साथ ही उनके घर के बाहर की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 

रेखा ने शीशमहल लेने से किया इनकार 
रेखा शर्मा दिल्ली की चैथी महिला मुख्यमंत्री है। रेखा से पहले सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी राजधानी की सीएम रह चुकी है। वहीं शपथ से पहले मीडिया से बातचीत के दौरान रेखा ने कहा की यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मुझ पर भरोसा जताने के लिए मैं पीएम मोदी और पार्टी हाईकमान का शुक्रिया अदा करती हूं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं दिल्ली की सीएम बनूंगी। मैं शीशमहल में नहीं रहूंगी। वहीं मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही नई दिल्ली सरकार में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपनी कैबिनेट के साथ आज शाम को बैठक करेंगी। इसके बाद वे यमुना नदी पर जाएंगी।

सीएम के लिए नाम का ऐलान होने के साथ ही रेखा गुप्ता ने कहा की भाजपा सरकार अगले महीने से महिलाओं को मासिक वित्तीय सहायता के रूप में 2500 रुपये देने के अपने चुनावी वादे को पूरा करेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow