Election 2024 : 10 राज्यों की 31 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी

झारखंड विधानसभा चुनाव के फर्स्ट फेज में मंगलवार को 15 जिलों की 43 सीटों पर शाम पांच बजे वोटिंग हो गई। शाम 5 बजे तक 64.86% मतदान हुआ है।

Nov 13, 2024 - 14:23
Nov 13, 2024 - 21:18
 0  10
Election 2024 : 10 राज्यों की 31 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी

जयपुर।

jharkhand assembly election 2024:झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 43 सीटों पर मतदान के साथ 10 राज्यों की 31 विधानसभा और केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर आज उपचुनाव होंगे। सिक्किम की दो सीटों पर सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के दोनों उम्मीदवार निर्विरोध जीत चुके हैं। वहीं राजस्थान की भी 7 विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव हो रहे है। चुनावों को लेकर सभी मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए है। 


कहां कौनसी सीट पर हो रहे है मतदान 
आपको बता दे की राजस्थान में 7 सीटों पर मतदान हो रहे है। जिनमें झुंझुनूं, रामगढ़, दौसा, देवली उनियारा, सलूंबर, चैरासी, खींवसर है। तो वहीं बिहार में 4 सीटों पर मतदान हो रहे है जिनमें  रामगढ़, बेलागंज, इमामगंज, तरारी है। मध्यप्रदेश में 2 सीटें बुधनी, विजयपुर है। छत्तीसगढ़ में  सीट रायपुर दक्षिण है। पश्चिम बंगाल में 6 सीटें सिताई, मेदिनीपुर, नैहाटी, हारोआ, तलडांगरा, मदारीहाट है। असम में 5 सीटें बेहाली, ढोलाई, सामागुड़ी, बोंगाईगांव, सिदली है तो वहीं कर्नाटक में 3 सीटें चन्नपटना, शिगगांव, संदूर है। सिक्किम में 2 सीटें सोरेंग चाकुंग, नामची सिंघीथांग, गुजरात में 1 सीट वाव, केरल में 1 सीट चेलाक्कारा है।मेघालय में 1 सीट       गैम्बर्गर है। इसके अलावा महाराष्ट्र के नांदेड और केरल की वायनाड सीट पर मतदान हो रहे है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow