Sharad purnima 2024 कब है? इस दिन गलती से भी ना करें ये वरना लक्ष्मी जी का देखना पड़ेगा रौद्र रूप

Sharad purnima 2024

Oct 15, 2024 - 22:56
 0  18
Sharad purnima 2024 कब है?  इस दिन गलती से भी ना करें ये वरना लक्ष्मी जी का देखना पड़ेगा रौद्र रूप

Sharad purnima 2024 : सनातन धर्म में पूर्णिमा तिथि भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को समर्पित है। आश्विन माह की पूर्णिमा तिथि को शरद पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। इस पर्व को साधक अधिक उत्साह के साथ मनाते हैं। साथ ही शुभ मुहूर्त में गंगा स्नान और दान करते हैं। 

इसके बाद विधिपूर्वक विष्णु जी की उपासना करते हैं। धार्मिक मत है कि ऐसा करने से जातक को जीवन में शुभ फल मिलता है। साथ ही सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इसके अलावा कार्यों में आ रही रुकावट से छुटकारा मिलता है।

चंद्रमा की किरणों से अमृत की वर्षा

 ऐसा माना जाता है कि शरद पूर्णिमा के अवसर पर चंद्रमा की किरणों से अमृत की वर्षा होती है, जिसे अमृत काल के नाम से जाना जाता है। इसलिए इस पर्व की रात को चंद्रमा के प्रकाश में खीर (Sharad Purnima Kheer Time) रखी जाती है और अगले दिन इसका सेवन किया जाता है। इससे व्यक्ति के सौभाग्य में वृद्धि होती। क्या आप जानते है कुछ ऐसी बातें है जो आपको शरद पूर्णिमा के दिन ध्यान रखनी चाहिए वरना आप का भाग्य रूठ जाता है।

 

शरद पूर्णिमा पर क्या न करें

  • तामसिक भोजन जैसे अंडा, प्याज, लहसुन और मांस खाने से बचें।
  • शराब का सेवन न करें।
  • नकारात्मक विचारों को अपने मन में न आने दें।
  • किसी से विवाद न करें।
  • क्रोध न करें।
  • आपको झूठ नहीं बोलना चाहिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow