दलितों को लेकर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने राजस्थान सरकार को लिया आड़े हाथ

गहलोत ने कहा की क्या राजस्थान की पुलिस का इकबाल इतना कमजोर हो गया है कि अपने धार्मिक और सांस्कृतिक क्रियाकलापों को करने के लिए भी आमजन को पुलिस का सहारा लेना पड़ रहा है? इसे गंभीरता से लेकर पुलिस को ऐसा माहौल तैयार करना चाहिए जिससे आगे परिस्थितियां सामान्य हो सकें।

Feb 22, 2025 - 11:00
 0  72
दलितों को लेकर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने राजस्थान सरकार को लिया आड़े हाथ

झुंझुनू में दलित समुदाय के दूल्हे की बारात पुलिस सुरक्षा में निकाली गई है। इससे पहले भी अजमेर, सांचैर समेत कई जगहों पर दलित दूल्हों को अपनी बारात पुलिस की सुरक्षा में ले जाना पड़ता है। इसको लेकर राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। 

भाजपा सरकार में बढ़ रहे है अत्याचार 
सीएम गहलोत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा की भाजपा सरकार में दलितों के साथ अत्याचार लगातार बढ़ते जा रहे हैं। लम्बे अरसे बाद शादियों में दलित दूल्हों की बारात निकालने पर धमकी और मारपीट आम हो गईं हैं। पहले अजमेर, फिर सांचैर, अब झुंझुनूं में दलित समुदाय के दूल्हे की बारात पुलिस सुरक्षा में निकालनी पड़ी। अगर ये घटनाएं ऐसे ही होती रहीं तो दलित वर्ग के साथ अन्याय, अत्याचार एवं उत्पीड़न बढ़ता ही जाएगा।

खत्म हो गया राजस्थान सरकार का इकबाल- गहलोत 
इसी के साथ गहलोत ने कहा की क्या राजस्थान की पुलिस का इकबाल इतना कमजोर हो गया है कि अपने धार्मिक और सांस्कृतिक क्रियाकलापों को करने के लिए भी आमजन को पुलिस का सहारा लेना पड़ रहा है? इसे गंभीरता से लेकर पुलिस को ऐसा माहौल तैयार करना चाहिए जिससे आगे परिस्थितियां सामान्य हो सकें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow