धक्कामुक्की कांड़: कांग्रेस ने कहा- भाजपा ने मुद्दे से भटकाने की कोशिश की
कांग्रेस नेता राहुल गांधी का कहना है की कांग्रेस सांसद शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे की अचानक उन पर हमला हुआ और उन्हें धक्का भी दिया गया। राहुल ने कहा की आज फिर भाजपा ने मुद्दे से भटकाने की कोशिश की है।

संसद भवन में आज हुए धक्कामुक्की कांड़ के बाद अब बयानबाजी का दौर जारी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का कहना है की कांग्रेस सांसद शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे की अचानक उन पर हमला हुआ और उन्हें धक्का भी दिया गया। राहुल ने कहा की आज फिर भाजपा ने मुद्दे से भटकाने की कोशिश की है। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिाकर्जुन खडगे ने कहा की संसद में हम रोज धरना प्रदर्शन करते थे लेकिन कभी भी हिंसा नहीं हुई लेकिन आज हमें मकर द्वार पर रोका गया और हमारे उपर हमला भी हुआ। भाजपा के सांसदों ने हमें धक्का दिया। इस पर अब देश भर में हम प्रदर्शन करेंगे।
राहुल गांधी का अहंकार झलक रहा है- शिवराज सिंह चैहान
वहीं धक्कामुक्की कांड़ पर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चैहान ने कहा की राहुल गांधी जानबूझकर भाजपा सांसदों के पास गए थे और वे गुंडों जैसा व्यवहार कर रहे थे। शिवराज सिंह चैहान ने कांग्रेस पर सदन के भीतर असभ्यता करने का आरोप लगाया है। उन्होने कहा की इस पर भाजपा कार्रवाई करेगी। राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष बनने के लायक ही नहीं है। चैहान ने कहा की आज धक्कामुक्की कांड के बाद राहुल गांधी ने जो प्रेस काॅन्फ्रेंस की है उसमें उनका अहंकार झलक रहा था। आज राहुल ने जो किया वो सभ्य समाज के लिए अकल्पनीय है।
What's Your Reaction?






