दिल्ली में होगी किसकी सरकार..... एग्जिट पोल पर नेताओं की प्रतिक्रिया आई सामने
राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनावों की प्रक्रिया संपूर्ण हो चुकी है। अब सभी को नतीजों का इंतजार है। 8 फरवरी को ये तय हो जाएगा की अब दिल्ली की सत्ता किसके हाथ आने वाली है। वहीं अब चुनावों को लेकर एक्जिट पोट भी सामने आ गया है। एग्जिट पोल पर नेताओं की प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है।

राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनावों की प्रक्रिया संपूर्ण हो चुकी है। अब सभी को नतीजों का इंतजार है। 8 फरवरी को ये तय हो जाएगा की अब दिल्ली की सत्ता किसके हाथ आने वाली है। वहीं अब चुनावों को लेकर एक्जिट पोट भी सामने आ गया है। एग्जिट पोल पर नेताओं की प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है। ज्यादातर एग्जिट पोल में बताया जा रहा है की इस बार भाजपा दिल्ली पर कब्जा करने वाली है। हालांकि ये तो 8 फरवरी को ही पता चलेगा की आखिर दिल्ली का राजा कौन होगा।
दिल्ली में नहीं बनेगी भाजपा की सरकार-मृत्युंजय तिवारी
आरजेडी नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, पिछले चुनाव से एग्जिट पोल सही नहीं रहे हैं। ज्यादातर एग्जिट पोल दिखा रहे हैं कि भाजपा सरकार बनाने जा रही है, लेकिन कुछ दिखा रहे हैं कि आम आदमी पार्टी सरकार बनाने जा रही है। लोगों का एग्जिट पोल पर भरोसा खत्म हो गया है, हरियाणा में क्या हुआ? हमें पूरा भरोसा है कि दिल्ली में भाजपा सरकार नहीं बनाएगी, आम आदमी पार्टी वहां सरकार बनाएगी।
दिल्ली ने इस बार चुना डबल इंजन वाली भाजपा सरकार
दिल्ली विधानसभा के एग्जिट पोल पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, पिछले 5 साल में सिर्फ बहाने सुनने को मिले। अरविंद केजरीवाल ने खुद कहा था कि अगर मैं यमुना साफ न कर पाऊं तो मुझे वोट मत देना। दिल्ली की जनता ने इस बार डबल इंजन वाली भाजपा सरकार को चुना है।
भाजपा सांसद व मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी.डी. शर्मा ने कहा, सिर्फ एग्जिट पोल ही नहीं, वास्तविक पोल भी यही नतीजे दिखाएंगे, इससे भी बेहतर नतीजे दिखाएंगे। दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल द्वारा लाई गई आपदा को हटाने का संकल्प लिया है...लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद दिया है। 8 तारीख को दिल्ली में ऐतिहासिक बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बन रही है।
परिणाम में नहीं बचे ज्यादा दिन- संजय सिंह
आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने एग्जिट पोल पर कहा, मुझे लगता है कि हमने जो घोषणाएं की थी उसका व्यापक असर चुनाव परिणाम में देखने को मिलेगा। आप 8 तारीख को परिणाम देख लीजिएगा, अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं।
शिवसेना नेता संजय राउत ने एग्जिट पोल पर कहा, ये एग्जिट पोल है, असल पोल के नतीजे 8 तारीख को तय होगा। एग्जिट पोल में कहा गया था कि महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी और हरियाणा में कांग्रेस जीत रही है।ये 8 तारीख को पता चलेगा लेकिन हमें पूरा भरोसा है कि भाजपा दिल्ली नहीं जीतेगी। दिल्ली में आम आदमी पार्टी ही रहेगी...भाजपा वाले यहां पैसे बांट रहे थे लेकिन न प्रशासन ने और न ही पुलिस ने कोई कार्रवाई की। भाजपा को भरोसा हो सकता है कि हमने ये सब किया है इसलिए हम जीतेंगे लेकिन जनता ताकतवर है।
आप और भाजपा के चेहरे से उतर गया नकाब- प्रमोद तिवारी
कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, इस चुनाव ने भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनों के चेहरे से नकाब उतार दिया है। जिस तरह से पैसे बांटने जैसे आरोप लगाए जा रहे हैं, उससे चुनाव की निष्पक्षता प्रभावित होती है। जो भी सर्वे रिपोर्ट (एग्जिट पोल) हैं, मैं उन पर विश्वास नहीं करता... जनादेश इन दोनों पार्टियों के खिलाफ आएगा और कांग्रेस बहुत अच्छा प्रदर्शन करेगी।
What's Your Reaction?






