समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का विवादित बयान, कहा- मर गया चुनाव आयोग
अखिलेश ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और स्थानीय प्रशासन पर तीखा हमला किया था। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करने और अयोध्या में मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में धांधली करने का आरोप लगाया था।

बुधवार को राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव के साथ साथ उत्तरप्रदेश की कुछ सीटों पर भी उपचुनाव थे। उपचुनाव को लेकर समाजवादी प्रमुख अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग को लेकर विवादित बयान दिया। मीडिया से रूबरू होते हुए यादव ने कहा की चुनाव आयोग मर गया है, उसे सफेद कपड़ा भेंट करना होगा।
सपा प्रमुख ने भाजपा पर किया तीखा प्रहार
इससे पहले अखिलेश ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और स्थानीय प्रशासन पर तीखा हमला किया था। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करने और अयोध्या में मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में धांधली करने का आरोप लगाया था। उन्होंने निर्वाचन आयोग से कार्रवाई की भी मांग की थी।
रवि किशन ने किया पलटवार
वहीं अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा सांसद रवि किषन ने कहा की ये लोग तो संसद मे ंबम-बम हो गए थे लोकसभा चुनाव के बाद तब इन्हें चुनाव आयोग याद नहीं आ रहा था, ये गलत है।
केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर कहा, "चुनाव आयोग एक स्वायत्त, स्वतंत्र और निष्पक्ष संस्था है। जो लोग संविधान और आरक्षण बचाने की बात कर रहे थे, वे संविधान द्वारा प्रदत्त संस्था चुनाव आयोग पर प्रतिकूल टिप्पणी करके लोकतंत्र को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
What's Your Reaction?






