राजधानी दिल्ली में 70 सीटों के लिए वोटिंग शुरू, 8 फरवरी के आएंगे नतीजे

भारत की राजधानी दिल्ली में आज विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग षुरू हो गई है। सुबह से ही पोलिंग बूथों पर आमजन की भीड़ नजर आने लग गई है। दिल्ली में 70 सीटों पर आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और भाजपा के बीच त्रिकोणिय मुकाबला है। वहीं अब राजधानी की सत्ता किसके हाथ आने वाली है, ये 8 फरवरी को पता चल जाएगा। 

Feb 5, 2025 - 10:52
 0  3
राजधानी दिल्ली में 70 सीटों के लिए वोटिंग शुरू, 8 फरवरी के आएंगे नतीजे

भारत की राजधानी दिल्ली में आज विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग षुरू हो गई है। सुबह से ही पोलिंग बूथों पर आमजन की भीड़ नजर आने लग गई है। दिल्ली में 70 सीटों पर आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और भाजपा के बीच त्रिकोणिय मुकाबला है। वहीं अब राजधानी की सत्ता किसके हाथ आने वाली है, ये 8 फरवरी को पता चल जाएगा। 

पीएम की अपील- पहले मतदान, फिर जलपान!
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाकुंभ में आस्था की पवित्र डुबकी लगाने वाले है। पीएम मोदी ने दिल्लीवासियों से कहा की दिल्ली विधानसभा चुनाव में आज सभी सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। यहां के मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लें और अपना कीमती वोट जरूर डालें। इस अवसर पर पहली बार वोट देने जा रहे सभी युवा साथियों को मेरी विशेष शुभकामनाएं। याद रखना है- पहले मतदान, फिर जलपान!

नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा की बेटी सानिधि ने कहा, मैं युवाओं से अपील करता हूं कि बुजुर्गों, झुग्गियों, बसों में सीट न पाने वाली महिलाओं, प्रदूषण के बारे में सोचें और उस व्यक्ति को मौका दें जो किसी पार्टी से जुड़ा हो और जिसकी विरासत दिल्ली से जुड़ी हो, जिस पार्टी ने दिल्ली के लिए इतना कुछ किया है और आपके लोगों के आशीर्वाद से ऐसा करना जारी रखेगी।

घरों से निकले और महापर्व में हो शामिल-राघव चड्ढा
वहीं आम आदमी पार्टी से सांसद राघव चड्ढा ने कहा की आज लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार है, पर्व है। मैं दिल्ली के एक-एक मतदाता से ये विनती करना चाहूंगा कि अपने घरों से निकलकर अपने इस अधिकार का प्रयोग करें, मतदान करें। एक उज्जवल भविष्य के लिए, बेहतरीन शिक्षा व्यवस्था के लिए, बिजली, पानी, और स्वास्थ्य जैसे बुनियादी मुद्दों पर वोट दें। अपने-अपने घरों से निकलें और वोट देकर लोकतंत्र के इस महापर्व में शामिल हों। 

ये आम चुनाव नहीं, बल्कि धर्मयुद्ध है- अतिशी
दिल्ली की मुख्यमंत्री और कालकाजी विधानसभा सीट से आप उम्मीदवार अतिशी ने कहा, दिल्ली का चुनाव आम चुनाव नहीं है, यह धर्मयुद्ध है। यह अच्छाई और बुराई, काम और गुंडागर्दी की लड़ाई है। जहां-जहां हम जा रहे हैं दिल्ली के लोग काम के साथ हैं। दिल्ली पुलिस खुलेआम भाजपा को चुनाव लड़वा रही है। एक ओर भाजपा की गुंडागर्दी है और दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस का उन्हें पूरा समर्थन है।

दिल्लीवासी षिला दीक्षित को देना चाहते है श्रद्धांजलि-पवन खेडा 
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, मैं जो दिल्ली में महसूस कर रहा हूं वो ये है कि लोग शिला दीक्षित को अपनी श्रद्धांजलि देना चाहते हैं। फिर से कांग्रेस वाली दिल्ली की ओर लोग जाना चाहते हैं। मतदाताओं ने देखा कि 15 साल कांग्रेस ने क्या काम किया इसलिए लोगों को पूरी उम्मीद कांग्रेस से है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने लोगों से की वोट करने की अपील 
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, दिल्ली में बहुत तैयारियां की गई हैं। सभी जगहों पर अच्छी सजावट की गई है। सुबह से (मतदाताओं की) लंबी-लंभी कतारें देखने को मिल रही हैं। मुझें पूरी उम्मीद है कि दिल्ली में आज सभी लोग आएंगे और वोट करेंगे दिल्ली में इस समय सभी जगहों पर शांतिपूर्ण मतदान जारी है। सभी लोग आकर वोट जरूर करें। मैं सभी पोलिंग अधिकारियों और सभी कर्मियों का धन्यवाद देना चाहता हूं। पिछले एक महीने में दिल्ली में 12 हजार से अधिक रैलियां और सभाएं हुई हैं। सबसे अपील है कि जरूर मतदान करने आएं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow