भाजपा को है संविधान शब्द से ही आपत्ति तो कांग्रेस कर रही है संवैधानिक मूल्यों की रक्षा

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने आज सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा पर जमकर निशाना साधा। हुड्डा ने कहा की सत्तारूढ पार्टी को संविधान शब्द से ही परेशानी है। उन्होने कहा की ऐसा लगता है की भाजपा को बाबा साहेब के नाम पर ही आपत्ति है।

Jan 27, 2025 - 11:51
 0  6
भाजपा को है संविधान शब्द से ही आपत्ति तो कांग्रेस कर रही है संवैधानिक मूल्यों की रक्षा

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने आज सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा पर जमकर निशाना साधा। हुड्डा ने कहा की सत्तारूढ पार्टी को संविधान शब्द से ही परेशानी है। उन्होने कहा की ऐसा लगता है की भाजपा को बाबा साहेब के नाम पर ही आपत्ति है। संसद में संविधान पर दिए गृहमंत्री के बयान को लेकर कांग्रेस सांसद ने कहा की संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करना हमारा कर्त्तव्य है और इस मुद्दे पर हम महू में एक सार्वजनिक रैली करने जा रहे है। 

राहुल गांधी के नेतृत्व में बढ़ रहे है आगे 
इसी के साथ हुड्डा ने कहा की राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी संविधान की रक्षा के लिए सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होने कहा की जिन आदर्श और मूल्यों के लिए देश में संविधान की रचना हुई है, उनकी रक्षा करने के लिए कांग्रेस पार्टी आगे बढ़ रही है। 

भाजपा ने किया अंबेडकर जी का अपमान 
वहीं महू में होने वाली आज जय बापू, जय भीम, जय संविधान रैली पर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र पटवारी ने कहा, जब संविधान बचाने की बात होगी तो कांग्रेस पार्टी का हर सदस्य इसके लिए हमेशा तैयार रहेगा। आज भाजपा फिर आरक्षण पर सवाल उठा रही है, संविधान संशोधन की बात कर रही है और अमित शाह जी ने साजिश के तहत अंबेडकर जी का अपमान किया। वे 400 पार नहीं कर पाए, इसलिए वे इस पर अपनी खीझ निकाल रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow