किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनी ममता कुलकर्णी, अभिनेत्री ने जताई ख़ुशी
बाॅलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ममता कुलकर्णी महाकुंभ में किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर बन गई है। अब ममता का नाम यमाई ममता नंद गिरी हो गया है। महामंडलेश्वर बनने के बाद ममता ने कहा की ऐसा लग रहा है की जैसे यूनिवर्सिटी में कई साल अभ्यास करने के बाद कोई लड़की डाॅक्टर बन गई है।

बाॅलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ममता कुलकर्णी महाकुंभ में किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर बन गई है। अब ममता का नाम यमाई ममता नंद गिरी हो गया है। महामंडलेश्वर बनने के बाद ममता ने कहा की ऐसा लग रहा है की जैसे यूनिवर्सिटी में कई साल अभ्यास करने के बाद कोई लड़की डाॅक्टर बन गई है। इसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती हूं। वहीं किन्नर अखाड़े को चुनने पर ममता ने कहा की यहां पर कोई भी बंदिष नहीं है। मैं यहां पूर्णतया स्वतंत्र हूं।
पिंडदान के बाद हुई पट्टाभिषेक की प्रक्रिया
शुक्रवार 24 जनवरी को उन्होंने पिंडदान किया और फिर उनकी पट्टाभिषेक प्रक्रिया के बाद उन्हें महामंडलेश्वर बनाया गया। गेरुआ वस्त्र, मस्तक पर तिलक और कंठी माला पहने ममता कुलकर्णी का नया रूप सामने आया। उनका नया नाम अब श्रीयामाई ममतानंद गिरि है। ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाए जाने का विरोध भी शुरू हो गया है। किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी ने ममता को किन्नर अखाड़े में शामिल किए जाने पर सवाल उठाए हैं।
पट्टाभिषेक के दौरान हुई भावुक
पट्टाभिषेक में ममता कुलकर्णी को पूरे रीति रिवाज के साथ कर्मकाण्ड कराया गया फिर का उनका अभिषेक करके उन्हें महामंडलेश्वर घोषित किया गया। पट्टाभिषेक के दौरान ममता भावुक हो गई थीं। साध्वी बनने और महामंडलेश्वर का पद मिलने के बाद उन्होंने अपना अनुभव साझा किया, ममता कुलकर्णी ने बताया कि वो 23 साल से फिल्मी दुनिया से दूर रहकर धार्मिक यात्रा पर थी और एक दिन उन्हें अध्यात्म की शक्ति की अनुभूति महसूस हुई। उसके बाद उन्होंने सनातन धर्म के मार्ग पर चलने का मन बना लिया।
What's Your Reaction?






