कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भाजपा और आम आदमी पार्टी को बताया एक

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने आम आदमी पार्टी और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा की आप और भाजपा एक ही सिक्के दो पहलू है।

Jan 25, 2025 - 12:54
 0  3
कांग्रेस नेता जयराम  रमेश ने भाजपा और आम आदमी पार्टी को बताया एक

दिल्ली विधानसभा चुनाव नजदीक है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने के साथ साथ बयानबाजी कर रही है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने आम आदमी पार्टी और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा की आप और भाजपा एक ही सिक्के दो पहलू है। जयराम रमेश ने कहा की भाजपा और आप में कोई फर्क नहीं है। हम आप और भाजपा से लडाई लड रहे है। लेकिन ये दोनों एक ही है। इनकी जुगलबंदी है। ये दिखाते कुछ और है लेकिन ये एक ही है। 

लोकसभा चुनावों के लिए था इंडिया गठबंधन 
इसी के साथ कांग्रेस नेता ने इंडिया गठबंधन को लेकर कहा की इंडिया गठबंधन केवल लोकसभा चुनावों के लिए ही था। ऐसे तो हम वामपंथियों के खिलाफ केरला में लड़ रहे है। वो भी इंडिया गठबंधन का एक हिस्सा है। हमने ये समझा और पहचाना की इंडिया गठबंधन की पार्टियों के बीच में राज्यों के चुनावों में मुकाबला हो सकता है। इसमे कोई आष्चर्य की बात नहीं है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow