महाराष्ट्र: आयुध फैक्ट्री में जोरदार धमाका, अब तक 8 लोगों की मौत
महाराष्ट्र के भंडारा जिले के आयुध फैक्ट्री में आज बड़ा हादसा हो गया। आज सुबह आयुध फैक्ट्री में एक विस्फोट हो गया जिसके कारण फैक्ट्री की छत गिर गई जिसमें कई मजदूर दब गए। इस हादसे में करीब 8 लोगों की मौत हो गई जबकि 7 से ज्यादा लोग गंभीर घायल है।

महाराष्ट्र के भंडारा जिले के आयुध फैक्ट्री में आज बड़ा हादसा हो गया। आज सुबह आयुध फैक्ट्री में एक विस्फोट हो गया जिसके कारण फैक्ट्री की छत गिर गई जिसमें कई मजदूर दब गए। इस हादसे में करीब 8 लोगों की मौत हो गई जबकि 7 से ज्यादा लोग गंभीर घायल है। हादसे पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दुख जताया है।
ब्लास्ट के कारणों का नहीं चला पता
जानकारी के अनुसार विस्फोट की आवाज इतनी तेज थी की दूर-दूर तक सुनाई दी थी। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंची हैं। पुलिस और प्रशासन के अफसर भी मौके पर मौजूद हैं। आसपास इलाके में हड़कंप मच गया है। ब्लास्ट इतना तेज था कि दूर-दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी। ब्लास्ट कैसे और क्यों हुआ इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।
फैक्ट्री में बनाए जाते है कई तरह के विस्फोट
भंडारा की इस फैक्ट्री में सेना के लिए एसिड से लेकर कई तरह के विस्फोटक बनाए जाते हैं। यहां टेस्टिंग फैसिलिटीज और अत्याधुनिक लेबोरेटरीज भी हैं। छोटे हथियारों में इस्तेमाल होने वाला विस्फोटक स्पेरिकल पाउडर भी यहीं बनाया जाता है। इस पाउडर का इस्तेमाल पहली बार दूसरे विश्व युद्ध में किया गया था। 1960 से इसे सिविलियंस को दिया जाना शुरू किया गया था।
What's Your Reaction?






