पीएम मोदी ने ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का किया उद्घाटन, कहा- पूरी दुनिया को है भारत से आशा
पीएम ने कहा की मध्य प्रदेश जनसंख्या के हिसाब से भारत का पांचवां सबसे बड़ा प्रदेश है। मध्य प्रदेश कृषि के मामले में भारत के टाॅप के राज्यों में है। मिनेरल्स के हिसाब से भी मध्य प्रदेश देश के टाॅप 5 राज्यों में है। मध्य प्रदेश को जीवनदायिनी मां नर्मदा का भी आशीर्वाद प्राप्त है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मध्यप्रदेश के भोपाल में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का उद्घाटन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा की भारत के इतिहास में ऐसा अवसर पहली बार आया है जब पूरी दुनिया भारत के लिए इतनी आप्टिमिस्टिक है। पूरी दुनिया में चाहे सामान्यजन हो, अर्थनीति के विशेषज्ञ हो, विभिन्न देश हो या फिर इंस्टिट्यूशंस इन सभी को भारत से बहुत आशाएं है। कुछ दिन पहले ही वल्र्ड बैंक ने कहा है कि भारत आने वाले वर्षों में ऐसे ही दुनिया की फास्टेस्ट ग्रोइंग इकोनाॅमि बना रहेगा। कुछ ही दिन पहले क्लाइमेट चेंज पर यूएन की एक संस्था ने भारत को सोलर पाॅवर की सुपरपॉवर कहा था। इस संस्था ने ये भी कहा कि जहां कई देश सिर्फ बातें करते हैं, वहीं भारत नतीजे लाकर दिखाता है।
टाॅप 5 राज्यों में है मध्यप्रदेश
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा की मध्य प्रदेश जनसंख्या के हिसाब से भारत का पांचवां सबसे बड़ा प्रदेश है। मध्य प्रदेश कृषि के मामले में भारत के टाॅप के राज्यों में है। मिनेरल्स के हिसाब से भी मध्य प्रदेश देश के टाॅप 5 राज्यों में है। मध्य प्रदेश को जीवनदायिनी मां नर्मदा का भी आशीर्वाद प्राप्त है। मध्य प्रदेश में हर वो संभावना है, हर वो पोटेन्शियल है जो इस राज्य को जीडीपी के हिसाब से भी देश के टाॅप 5 राज्यों में ला सकता है।
भविष्य में भारत मे तीन सेक्टर्स है महत्वपूर्ण
पीएम ने कहा की बीते 2 दशकों में मध्य प्रदेश ने टाॅन्सफाॅर्मेशन का नया दौर देखा है। एक समय था जब यहां बिजली और पानी की बहुत सारी दिक्कतें थीं। कानून-व्यवस्था की स्थिति तो और भी खराब थी। ऐसी हालत में यहां इंडस्ट्री का विकास बहुत मुश्किल था। भारत के विकसित भविष्य में तीन सेक्टर्स की बहुत बड़ी भूमिका रहने वाली है। ये तीनों सेक्टर्स, करोड़ों नई जाॅब क्रिएट करने वाले हैं। ये सेक्टर्स है- टेक्सटाइल, टुरिज्म और टैक्नोलाॅजी
What's Your Reaction?






