पंचतत्व में विलीन हुए मनमोहन, नम आंखों से सबने दी विदाई

अंतिम संस्कार के दौरान भी मनमोहन सिंह को उनकी पसंदीदा नीली पगड़ी पगड़ी पहनाई गई। उन्होंने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी को याद रखने के लिए उसके एक रंग को अपनी पगड़ी का सिग्नेचर कलर बना लिया था।

Dec 28, 2024 - 14:22
 0  6
पंचतत्व में विलीन हुए मनमोहन, नम आंखों से सबने दी विदाई

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरूवार को निधन हो गया था। मनमोहन की देह को आज पंचतत्व में विलीन कर दिया गया है। इस मौके पर देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई दिग्गज मौजूद थे। मनमोहन का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया। मनमोहन सिंह की पार्थिव देह को पंचतत्व में विलीन करने से पहले कांग्रेस कार्यालय में एक घंटे तक अंतिम दर्शन के लिए रखा गया, जहां पर आम जनता ने भी डाॅ. सिंह के दर्शन किए। अंतिम संस्कार के दौरान भी मनमोहन सिंह को उनकी पसंदीदा नीली पगड़ी पगड़ी पहनाई गई। उन्होंने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी को याद रखने के लिए उसके एक रंग को अपनी पगड़ी का सिग्नेचर कलर बना लिया था।

26 दिसंबर को डाॅ. सिंह का हुआ था निधन 
गौरतलब है की 26 दिसंबर की शाम को मनमोहन सिंह का निधन हो गया था। मनमोहन सिंह ने 10 साल तक देश की डोर संभाली थी। मनमोहन सिंह भारतीय रिजर्व बैंक के गर्वनर रहने के साथ साथ देश के वित्त मंत्री भी रह चुके थे। देश की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने में मनमोहन सिंह का काफी अहम योगदान है। डाॅ. सिंह ने अर्थशास्त्र के अध्यापक के तौर पर भी काफी ख्याति अर्जित की है। सिंह के परिवार में उनकी पत्नी के अलावा तीन बेटियां भी है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow