भाजपा देगी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सम्मान, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया अपमान करने का आरोप

भाजपा का कहना है की कांग्रेस ने मनमोहन सिंह को जीते जी कभी सम्मान नहीं दिया लेकिन अब सिंह पर राजनीति कर रही है। उन्होने कहा की कांग्रेस को कम से कम ऐसी दुख की घड़ी में तो राजनीति करने से बचना चाहिए। त्रिवेदी ने कहा की सरकार ने हमेशा से दलगत भावनाओं से उपर उठकर सभी नेताओं को सम्मान दिया है। 

Dec 28, 2024 - 12:17
 0  7
भाजपा देगी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सम्मान, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया अपमान करने का आरोप

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद अब भाजपा की एनडीए सरकार उन्हें सम्मान देने के लिए उनका स्मारक बनवाएगी। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधाशुं त्रिवेदी ने कहा की पीएम मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा और एनडीए सरकार उन्हें उचित सम्मान देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है, जिन्होंने देश के आर्थिक विकास के लिए एक प्रमुख नींव रखी। इसी के मद्देनजर कल कैबिनेट ने अपनी बैठक में फैसला किया कि मनमोहन सिंह की याद में एक स्मारक बनाया जाएगा और इस बात से कांग्रेस पार्टी को अवगत करा दिया गया। हालांकि भाजपा का कहना है की सिंह के स्मारक के लिए वो अब जगह की तलाश करेगी। 

कांग्रेस ने कभी डाॅ. सिंह को नहीं दिया सम्मान 
त्रिवेदी का कहना है की कांग्रेस ने मनमोहन सिंह को जीते जी कभी सम्मान नहीं दिया लेकिन अब सिंह पर राजनीति कर रही है। उन्होने कहा की कांग्रेस को कम से कम ऐसी दुख की घड़ी में तो राजनीति करने से बचना चाहिए। त्रिवेदी ने कहा की सरकार ने हमेशा से दलगत भावनाओं से उपर उठकर सभी नेताओं को सम्मान दिया है। 

पहले सिख पीएम का अपमान कर रही है भाजपा 
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने पीएम को चिट्ठी लिखकर मांग की है की सिंह का स्मारक वहीं बने जहां पर उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है। हालांकि गृहमंत्रालय का कहना है की अंतिम संस्कार के लिए निगमबोध घाट चुना गया है और स्मारक दिल्ली में बनाया जाएगा। इसके लिए उचित जगह की तलाश की जाएगी। इस पर कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा की भाजपा अभी तक जगह भी तलाश नहीं कर पाई। यह देश के पहले सिख पीएम का अपमान है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow