राजधानी के मुख्यमंत्री के नाम पर लगी मुहर, रेखा गुप्ता संभालेंगी अब दिल्ली की कमान

दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम को लेकर पिछले कई समय से कशमकश चल रही थी और आज भाजपा ने रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लगा ही दी है। वहीं राजधानी की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कल दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ लेंगी।

Feb 19, 2025 - 20:21
 0  25
राजधानी के मुख्यमंत्री के नाम पर लगी मुहर, रेखा गुप्ता संभालेंगी अब दिल्ली की कमान

दिल्ली को आज उसका मुखिया मिल गया है। आज बीजेपी विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के नाम का फैसला हुआ है। दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम को लेकर पिछले कई समय से कशमकश चल रही थी और आज भाजपा ने रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लगा ही दी है। वहीं राजधानी की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कल दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ लेंगी। वहीं जानकारी के अनुसार संघ ने विधायक दल को रेखा गुप्ता का नाम सुझाया था। 

दिल्ली की चौथी महिला सीएम होंगी गुप्ता  
आपको बता दे की रेखा गुप्ता दिल्ली की कमान संभालने वाली चौथी महिला सीएम होंगी। रेखा गुप्ता ने 2025 के विधानसभा चुनावों में शालीमार बाग सीट पर आम आदमी पार्टी की वंदना कुमारी को लगभग 30 हजार वोटों के अंतर से हराया था।

कैलाश गहलोत ने दिल्लीवासियों को दी बधाई 
वहीं विधायक दल की बैठक से पहले नवनिर्वाचित नेता रविंदर सिंह नेगी ने कहा की पार्टी जो भी फैसला लेगी, वो मंजूर होगा। वहीं मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होने से पहले ही कैलाश गहलोत ने दिल्लीवासियों को बधाई देते हुए कहा की बहुत लंबे समय के बाद डबल इंजन की जो सरकार है उसका मुख्यमंत्री दिल्ली को मिलने जा रहा है। हमने जो घोषणाएं की थी उस पर काम भी शुरू हो गया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow