पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी रहे लोकेश शर्मा हुए गिरफ्तार,कुछ ही देर में हुई जमानत
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा को आज फोन टेपिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि लोकेश शर्मा को कोर्ट से जमानत भी मिल गई है।

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा को आज फोन टेपिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि लोकेश शर्मा को कोर्ट से जमानत भी मिल गई है। गौरतलब है की यह पूरा प्रकरण साल 2021 का है जब विधायकों की खरीद फरोख्त करने की कोशिश की गई थी। जिसके कुछ आॅडियो वायरल हुए थे। इस मामले में फोन टेपिंग करने का आरोप लोकेश शर्मा पर लगा था। इस पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने एफआईआर दर्ज करवाई थी जिसमे पूर्व मुख्यमंत्री के ओएसडी लोकेश शर्मा का नाम था।
आपको बता दे की लोकेश शर्मा ने 25 सितंबर को 7 पेज का बयान दर्ज कराया था। इस पर उन्होने कहा था दिल्ली क्राइम ब्रांच को अशोक गहलोत से पूछताछ करनी चाहिए की उन्होने फोन टेप कैसे करवाए- कानूनी रूप से या गैर कानूनी रूप से। इससे पहले 14 नवंबर को लोकेश शर्मा ने अपनी गिरफ्तारी पर रोक के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में लगाई याचिका को वापस ले लिया था। शर्मा ने इससे पहले क्राइम ब्रांच में दिए बयानों में फोन टेपिंग में खुद की भूमिका से इनकार कर दिया था।
What's Your Reaction?






