संसद का शीतकालीन सत्र आज से, पीएम मोदी ने यह सत्र बताया खास

सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा की संसद में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। पीएम ने कहा की संसद का यह सत्र अनेक प्रकार से विशेष है क्योंकि इस बार हमारे संविधान की यात्रा 75वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। यह लोकतंत्र के लिए एक उज्जवल अवसर है। 

Nov 25, 2024 - 10:44
Nov 26, 2024 - 07:48
 0  10
संसद का शीतकालीन सत्र आज से, पीएम मोदी ने यह सत्र बताया खास

महाराष्ट्र् और झारखंड़ समेत कई राज्यों में चुनाव और उपचुनाव के बाद आज से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है। वहीं माना जा रहा है की हर बार की तरह ही इस बार भी संसद का सत्र हंगामेदार रहने के आसार है। सत्र के दौरान विपक्ष अडाणी घोटाला मामला सदन में उठाने की मांग करने वाला है। 


संसद का यह सत्र है विशेष- पीएम मोदी 
वहीं सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा की संसद में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। पीएम ने कहा की संसद का यह सत्र अनेक प्रकार से विशेष है क्योंकि इस बार हमारे संविधान की यात्रा 75वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। यह लोकतंत्र के लिए एक उज्जवल अवसर है। 

केंद्रीय मंत्रियों ने लिया हमारा संविधान, हमारा सम्मान पदयात्रा में हिस्सा 
वहीं संसद का सत्र शुरू होने से पहले सत्ता पक्ष की ओर से हमारा संविधान, हमारा सम्मान पदयात्रा हुई जिसमें कई केंद्रीय मंत्रियों ने भाग लिया। पदयात्रा कार्यक्रम में भाग लेने के बाद केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने कहा की इस साल संविधान निर्माण के 75 साल पूरे हो जाएंगे इसलिए हम यह यात्रा निकाल रहे है। वहीं केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा की संविधान के 75 साल पूरे होने के अवसर पर हम युवा शक्ति का सर्जन करके भारत को विकसित बनाने के नरेंद्र मोदी के संकल्प को पूरा करने और जो यात्रा उन्होंने अनेक साल पहले गुजरात में शुरू की थी, उसे आगे बढ़ाने के लिए हम एकत्रित हुए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow