कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने अपनी ही सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

किरोड़ी लाल मीणा ने मुख्यमंत्री पर संगीन आरोप लगाया है। मीणा ने मुख्यमंत्री भजनलाल पर फोन टैपिंग और जासूसी करने का गंभीर आरोप लगाया है। 

Feb 7, 2025 - 13:10
 0  5
कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने अपनी ही सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

राजस्थान की भाजपा सरकार में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। सरकार के मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता किरोड़ी लाल मीणा ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। एक बार फिर किरोड़ी लाल मीणा ने मुख्यमंत्री पर संगीन आरोप लगाया है। मीणा ने मुख्यमंत्री भजनलाल षर्मा पर फोन टैपिंग और जासूसी करने का गंभीर आरोप लगाया है। 

मेरे फोन हो रहे है रिकाॅर्ड- किरोडी
एक सभा में संबोधित करते हुुए किरोड़ी लाल मीणा ने कहा की मैंने जब कहा कि वे परीक्षा रद्द करो, तो सरकार ने मेरी बात नहीं मानी। उल्टा सरकार की तरफ से जैसा पिछले राज में हुआ करता था वैसा ही हो रहा है। चप्पे-चप्पे पर मेरे लिए सीआईडी लगाई जा रही है और मेरा टेलीफोन भी रिकॉर्ड किया जा रहा है।

जिन मुद्दों के कारण सत्ता में आए, उन्हें भुला दिया गया 
किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि मैं आशा करता था कि जब राज बदलेगा तो भ्रष्टाचार करने वालों पर नकेल कसेंगे और मुंह का खाया हुआ नाक से निकालेंगे, लेकिन मैं निराश हूं। जो आंदोलन पिछले राज में मैंने किए, जिनके कारण हम सत्ता में आए, उन मुद्दों पर काम नहीं हो रहा। उन्हें भुला दिया गया है।

भ्रष्टाचार में डूबी है भाजपा सरकार- डोटासरा 
वहीं मीणा के इस आरोप के बाद कांग्रेस ने सरकार पर पलटवार किया है। राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा की एक कैबिनेट मंत्री द्वारा अपने मुखिया पर जासूसी कर भ्रष्टाचारियों को बचाने का मामला पूरी भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार में डूबे होने का प्रमाण है। किरोड़ी जी के आरोपों से स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री द्वारा भ्रष्टाचारियों को लूट की खुली छूट है।

राजस्थान की जनता सच जानना चाहती है
डोटासरा ने कहा की कैबिनेट मंत्री द्वारा अपने मुखिया पर इससे बड़ा आरोप नहीं हो सकता, क्योंकि गृह विभाग स्वयं मुख्यमंत्री जी के पास है। मुख्यमंत्री जी पर भ्रष्टाचारियों को बचाने के आरोपों की जांच होनी चाहिए। साथ ही संगीन आरोपों पर मुखिया जी का स्पष्टीकरण भी आना चाहिए, राजस्थान की जनता सच जानना चाहती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow