राजस्थान में जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार या फेरबदल !

माना जा रहा है की जनवरी में बजट सत्र शुरू होने से पहले ही मंत्रिमंडल फेरबदल या विस्तार हो सकता है। गौरतलब है की राजस्थान में विधानसभा की 200 सीटें है। मंत्रियों की संख्या कुल सदस्यों के 15 प्रतिशत से ज्यादा नहीं हो सकती। इस तरह यहां अधिकतम 30 मंत्री बनाए जा सकते हैं।

Dec 25, 2024 - 16:20
 0  7
राजस्थान में जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार या फेरबदल !

राजस्थान में जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। भजनलाल सरकार का प्रदेश में एक साल भी पूरा हो गया है। उसके बाद से ही सियासी गलियारों में मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई है। हाल ही में सीएम भजनलाल शर्मा ने नई दिल्ली जाकर गृहमंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं से मुलाकात की है। वहीं पिछले दिनों पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी लगातार कई बार पीएम मोदी से मुलाकात की है। ऐसे में अब माना जा रहा है की जल्द ही मंत्रिमंडल में फेरबदल हो सकता है। 

बजट सत्र से पहले ही हो जाएगा मंत्रिमंडल विस्तार 
माना जा रहा है की जनवरी में बजट सत्र शुरू होने से पहले ही मंत्रिमंडल फेरबदल या विस्तार हो सकता है। गौरतलब है की राजस्थान में विधानसभा की 200 सीटें है। मंत्रियों की संख्या कुल सदस्यों के 15 प्रतिशत से ज्यादा नहीं हो सकती। इस तरह यहां अधिकतम 30 मंत्री बनाए जा सकते हैं। वर्तमान में भजनलाल सरकार में 24 मंत्री हैं। इस तरह से यहां मुख्यमंत्री अपने मंत्रिमंडल में 6 और मंत्रियों को शामिल कर सकते हैं। भजनलाल सरकार ने इसी महीने अपना एक वर्ष का कार्यकाल पूरा किया है। इसके साथ ही पिछले महीने राज्य में 7 सीटों पर हुए उपचुनावों में बीजेपी को 5 सीटों पर जीत मिली थी। ऐसे में चर्चा है कि संभावित मंत्रिमंडल विस्तार पर इन दोनों बातों का प्रभाव देखा जा सकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow