दिल्ली सरकार के दो विभागों ने जनता को किया आगाह, केजरीवाल की योजनाएं नहीं है आफिशियल

अरविंद केजरीवाल ने प्रेस काॅन्फ्रेंस कर कहा की कुछ लोग दिल्ली की मुख्यमंत्री अतिशी को गिरफ्तार करने का प्लान बना रहे है। केजरीवाल ने कहा की ईडी और सीबीआई के पास उपर से आदेश आए है की कुछ भी फर्जी केस लगाकर अतिशी को गिरफ्तार किया जाए।

Dec 25, 2024 - 12:48
 0  7
दिल्ली सरकार के दो विभागों ने जनता को किया आगाह, केजरीवाल की योजनाएं नहीं है आफिशियल


आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में दो योजनाएं का ऐलान किया था। जिनमे से एक बुजुर्गों के लिए संजीवनी योजना थी तो दूसरी महिलाओं के लिए महिला सम्मान योजना थी। लेकिन दिल्ली सरकार के दो विभागों ने नोटिस जारी कर जनता को बताया है की संजीवनी और महिला योजना जैसी कोई भी स्कीम आॅफिशियल नही है और इसके लिए जो रजिस्ट्रेशन किए जा रहे है, वह मिसलीडिंग है। दिल्ली सरकार के दो विभागों ने खुद नोटिस जारी कर यह बात जनता को बताई है। 

दिल्ली की सीएम अतिशी को गिरफ्तार करने का है प्लान 
विभागों के नोटिस जारी होने के बाद अरविंद केजरीवाल ने प्रेस काॅन्फ्रेंस कर कहा की कुछ लोग दिल्ली की मुख्यमंत्री अतिशी को गिरफ्तार करने का प्लान बना रहे है। केजरीवाल ने कहा की ईडी और सीबीआई के पास उपर से आदेश आए है की कुछ भी फर्जी केस लगाकर अतिशी को गिरफ्तार किया जाए। लेकिन इससे पहले आप के सभी बड़े नेताओं पर रेड होगी। 

अंत में सच्चाई की ही जीत होगी
भाजपा पर आरोप लगाते हुए केजरीवाल ने कहा की भाजपा ने पिछले 10 सालों से कोई काम नहीं किया है। उनके पास केवल केजरीवाल को गाली देने के अलावा और कोई काम नहीं है। हमारी योजनाओं से भाजपा के लोग परेशान हो गए है। केजरीवाल ने कहा की हमने हमेशा ईमानदारी से काम किया है आगे भी ईमानदारी से ही काम करेंगे। एजेंसियां चाहे हमारे उपर कितने भी झूठे केस लगा दे लेकिन अंत में सच्चाई की ही जीत होगी। दिल्ली की जनता सब देख रही है, वो भाजपा को जवाब देगी। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow