शेख हसीना ने बताया बांग्लादेश में हो रहे नरसंहार के पीछे के मास्टमाइंड का नाम

शेख हसीना ने बताया की बांग्लादेश के ऐसे हालातों के पीछे अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद युनूस है। हसीना ने बांग्लादेश में हो रहे नरसंहार के पीछे युनूस को मास्टर माइंड बताया है।

Dec 3, 2024 - 11:47
 0  14
शेख हसीना ने बताया बांग्लादेश में हो रहे नरसंहार के पीछे के मास्टमाइंड का नाम

बांग्लादेश में हिंदुओं की हालत बद से बद्तर होती जा रही है। वहां के लोग हिंदुओं को ढूंढ ढूंढ के मार रहे है। इस में अब बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने हिंदुओं को खत्म करने वाले मास्टर माइंड का नाम दुनिया के सामने रखा है। शेख हसीना ने बताया की बांग्लादेश के ऐसे हालातों के पीछे अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद युनूस है। हसीना ने बांग्लादेश में हो रहे नरसंहार के पीछे युनूस को मास्टर माइंड बताया है। गौरतलब है की बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद शेख हसीना भारत आ गई थी। 

मेरे पिता की तरह मेरी भी हत्या की थी साजिश 
शेख हसीना ने कहा की आज मेरे उपर आरोप लगाए जाते है की मैने नरसंहार करवाया है लेकिन असलियत ये है की इन सब के पीछे मोहम्मद युनूस है। उन्होने कहा की मैं सत्ता में बनी रहती और इस्तीफा नही देती तो देश में नरसंहार हो जाता। जब लोगों को मारा जा रहा था तो मैंने देश छोडने का फैसला ले लिया था। इसके आगे हसीना ने कहा की मेरे पिता और राष्ट्र्पिता बंग बंधु की तरह मेरी भी हत्या की साजिश थी। उन्होने कहा की कई हथियार बंद लोग गणभवन में घुस आए थे लेकिन मैंने सिक्योरिटी से फायरिंग नहीं करने को कहा था। अगर फायरिंग होती तो कई लोग मारे जाते। शेख हसीना ने ये बयान न्यूयाॅर्क आवामी लीग के कार्यकर्ताओं के कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करते हुए दिया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow