गांधी परिवार की परंपरा को Priyanka Gandhi ने बढ़ाया आगे, सांसद के रूप में ली शपथ
वायनाड से पहली बार विधानसभा चुनाव जीतने के बाद आज प्रियंका गांधी को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शपथ दिलाई है। इसके साथ ही वह अपने भाई राहुल गांधी और मां सोनिया गांधी के साथ संसद में शामिल हो गई।

गांधी परिवार की एक और सदस्य ने आज संसद भवन में लोकसभा सांसद के रूप में शपथ ले ली है। वायनाड से पहली बार विधानसभा चुनाव जीतने के बाद आज प्रियंका गांधी को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शपथ दिलाई है। इसके साथ ही वह अपने भाई राहुल गांधी और मां सोनिया गांधी के साथ संसद में शामिल हो गई। वायनाड लोकसभा सीट राहुल गांधी ने वायनाड और रायबरेली से चुनाव जीतने के बाद खाली की थी। राहुल ने रायबरेली को चुना और वायनाड को खाली कर दिया। इसके बाद कांग्रेस ने इस सीट से उनकी बहन प्रियंका गांधी को मैदान में उतारने का फैसला किया।
उन्होंने वायनाड लोकसभा सीट पर 4,10,931 वोटों की बड़ी बढ़त के साथ जीत हासिल की और सीपीआई (एम) उम्मीदवार सत्यन मोकेरी को हराया। उन्होंने लोकसभा चुनावों में राहुल गांधी की जीत के अंतर को पीछे छोड़ दिया। यह पहली बार होगा जब गांधी परिवार के तीन सदस्य एक साथ संसद में होंगे।
आपको बता दे की प्रियंका गांधी गांधी- नेहरू परिवार की 16वीं सदस्य है जो की लोकसभा के लिए निर्वाचित हुई है। प्रियंका गांधी को अब तक अपने भाई और मां के लिए प्रचारक के रूप में ही देखा गया है। प्रियंका ने पहली बार चुनाव लडा और वे अच्छे मतों के साथ जीत भी गई। कांग्रेस की अध्यक्ष पद के लिए कई बार प्रियंका का नाम आया लेकिन उन्होने कभी भी पार्टी की बागडोर अपने हाथ में नहीं ली। लेकिन अब गांधी परिवार की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए प्रियंका पूरी तरह से राजनीति में आ गई है।
https://x.com/INCIndia/status/1862008464404570541
What's Your Reaction?






