यमुना के सौंदर्यीकरण में जुटी भाजपा, सांसद मनोज तिवारी ने किया दौरा

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने मीडिया से वार्ता करते हुए कहा की चुनाव के दौरान हमने दिल्ली से वादा किया है कि हम यमुना नदी को दिल्ली की पहचान बनाएंगे, यमुना रिवर फ्रंट बनेगा।

Feb 28, 2025 - 13:22
 0  111
यमुना के सौंदर्यीकरण में जुटी भाजपा, सांसद मनोज तिवारी ने किया दौरा

दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के पहले से ही यमुना की सफाई का काम शुरू हो गया था। आज भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने यमुना में हो रही सफाई का जायजा लिया। इस दौरान मनोज तिवारी के साथ दिल्ली सरकार में नवनिर्वाचित मंत्री कपिल मिश्रा भी थे। दोनों नेताओं ने सोनिया विहार के यमुना विहार का दौरा किया और यमुना सफाई के संबंध में अधिकारियों से बात की। 

दिल्ली से किया वादा करेंगे पूरा- मनोज तिवारी 
इस दौरान भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने मीडिया से वार्ता करते हुए कहा की चुनाव के दौरान हमने दिल्ली से वादा किया है कि हम यमुना नदी को दिल्ली की पहचान बनाएंगे, यमुना रिवर फ्रंट बनेगा। हम लोग बहुत जल्द ही सोनिया विहार पुस्ते का सौंदर्यीकरण कर, यहां पर रह रहे लोगों का खुशी और सुविधा के साथ यमुना नदी के तट पर आगमन हो इस ओर काम करेंगे। तिवारी ने कहा की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जब यहां प्रचार के लिए आए थे तो उन्होंने इसे लेकर चिंता जताई थी। हम जल्द से जल्द इस काम को पूरा कर इस पूरे लोकसभा क्षेत्र के लोगों को खुशी देना चाहते हैं। इसी क्रम में हमने यहां का दौरा किया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow