उत्तराखंड़ के चमोली में हिमस्खलन, 55 मजदूर फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

उत्तराखंड़ के चमोली में शुक्रवार को हिमस्खलन में करीब 55 मजदूर फंस गए थे। इस हादसे की खबर मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू कर 47 मजदूरों को बचा लिया।

Mar 1, 2025 - 12:10
 0  30
उत्तराखंड़ के चमोली में हिमस्खलन, 55 मजदूर फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन  जारी

उत्तराखंड़ के चमोली में शुक्रवार को हिमस्खलन में करीब 55 मजदूर फंस गए थे। इस हादसे की खबर मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू कर 47 मजदूरों को बचा लिया। हालांकि 8 मजदूरों की तलाश अभी जारी है। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में सेना के करीब 200 जवान लगे हुए है। वहीं पीएम मोदी ने भी इस रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली है। 

सीएम धामी लगातार ले रहे है जानकारी 
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार घंटे में दो बार आपदा परिचालन केंद्र का दौरा किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम धामी से फोन पर बात कर जनपद चमोली के माणा में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिए चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने प्रदेश में हो रही बारिश और हिमपात की स्थिति पर भी विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान प्रधानमंत्री ने केंद्र सरकार की ओर से किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए हर संभव सहायता प्रदान किए जाने का आश्वासन दिया।

मजदूरों को लाया गया माणा गांव 
शुक्रवार को रेस्क्यू किए गए सभी मजदूरों को माणा गांव में आईटीबीपी कैंप लाया गया है। यहां उनका इलाज चल रही है। 4 लोगों की हालत गंभीर है। हादसे को लेकर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एसडीआरएफ के अधिकारियों के साथ बैठक की। गृह मंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने घटना को लेकर उत्तराखंड के सीएम, सेना, आईटीबीपी और एनडीआरएफ के अधिकारियों से बातचीत की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow