मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती आज

आज छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती है। देशभर में शिवाजी महाराज की जयंती मनाई जा रही है। महाराष्ट्र में शिवाजी महाराज को काफी माना जाता है। ऐसे में वहां पर आज के दिन कई आयोजन होते है। आज के दिन शिवाजी महाराज के शौर्य, नेतृत्व और प्रेरणादायक जीवन को याद किया जाता है।

Feb 19, 2025 - 11:21
 0  3
मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती आज

आज छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती है। देशभर में शिवाजी महाराज की जयंती मनाई जा रही है। महाराष्ट्र में शिवाजी महाराज को काफी माना जाता है। ऐसे में वहां पर आज के दिन कई आयोजन होते है। आज के दिन शिवाजी महाराज के शौर्य, नेतृत्व और प्रेरणादायक जीवन को याद किया जाता है। यह दिन न केवल मराठा साम्राज्य के संस्थापक के जन्म का दिन है, बल्कि यह हमें उनकी अद्भुत वीरता, नेतृत्व और स्वराज्य की भावना से भी प्रेरित करता है। शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी 1630 को शिवनेरी किले में हुआ था। उनके पिता शाहजी भोंसले बीजापुर के एक सेनापति थे। 

छत्रपति शिवाजी महाराज ने स्वराज्य की अवधारणा को साकार किया और मुगलों, आदिलशाह और पुर्तगालियों से संघर्ष करते हुए एक स्वतंत्र मराठा साम्राज्य की स्थापना की। 6 जून 1674 को रायगढ़ किले में भव्य समारोह में उनका राज्याभिषेक हुआ। वे आधिकारिक रूप से ष्छत्रपतिष् बने और अपने शासन को हिंदवी स्वराज का नाम दिया।

पीएम मोदी ने किया शिवाजी महाराज को नमन 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने शिवाजी महाराज को नमन किया। पीएम मोदी ने कहा की मैं छत्रपति शिवाजी महाराज को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनकी वीरता और दूरदर्शी नेतृत्व ने स्वराज्य की नींव रखी, पीढ़ियों को साहस और न्याय के मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। वह हमें एक मजबूत, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow