गहलोत ने थड़ी पर ली चुस्की, साधा बीजेपी सरकार पर निशाना

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर में सड़क किनारे चाय की थड़ी पर जमकर चाय की चुस्की ली। इस दौरान गहलोत ने भाजपा सरकार को जमकर घेरा।

Nov 28, 2024 - 19:12
 0  30
गहलोत ने थड़ी पर ली चुस्की, साधा बीजेपी सरकार पर निशाना

जयपुर

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। गहलोत ने ईवीएम (EVM) पर चर्चा करते हुए कहा कि भारत बड़ा देश है। यहां की डेमोक्रेसी हिल रही है। ईवीएम को लेकर दस साल पहले सुप्रीम कोर्ट तक केस गया था। । सुप्रीम कोर्ट ने ईवीएम में वीवीपैट लगाने का आदेश दिया। यह आदेश क्यों दिया गया, यदि मशीन सब ठीक होती तो वीवीपैट (VVPAT) लगाकर 15-20 हजार करोड़ रुपए खर्च किए गए। मालूम पड़ता था कि किसको वोट दिया स्लिप आ जाती थी। यह नौबत क्यों आई, इसका मतलब सुप्रीम कोर्ट ने माना होगा कि मशीनों को टेम्पर किया जा सकता है। उनसे छेड़छाड़ की जा सकती है। उन्होंने कहा- उस समय सुप्रीम कोर्ट भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी गए थे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ईवीएम के साथ वीवीपैट भी लग गई।


इसी के साथ अशोक गहलोत ने कहा कि बड़े बड़े देश अब बैलेट पेपर से चुनाव कराने लगे है। गहलोत ने कहा कि आज आम लोगों में यह सोच बन गई है  कि इन मशीनों से टेम्परिंग हो रही है। इसी के साथ मतदान होने के बाद गणना के समय 99 फीसदी बैटरी चार्ज होना भी एक बड़ा सवालिया निशान है। जब अमेरिका-इंग्लैंड जैसे दुनिया के बड़े-बड़े मुल्क बैलेट पेपर से चुनाव करवाने लगे हैं। पहले वहां भी मशीन से चुनाव करवाए गए थे। लोकतंत्र को मजबूत और लोगों का विश्वास कायम रखने के लिए हमारे देश में बैलेट पेपर से चुनाव होना चाहिए।


सड़क किनारे लिए चाय के मज़े
पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत अपनी सादगी के लिए जाने जाते है। आज भी गहलोत सड़क किनारे लगी चाय की थड़ी पर चाय की चुस्कियां लेते नजर आए। इस दौरान गहलोत ने चाय बनाने वाली महिला से भी खूब बातें की। अशोक गहलोत का जनता के बीच रहकर जनता से जुड़ाव ही है जिसकी वजह से वो तीन बार प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री रह चुके है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow