अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के आवास और दफ्तर पर ईडी का छापा

प्रवर्तन निदेशालय ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के कई ठिकानों पर रेड मारी है। पोर्नोग्राफी मामले पर ईडी ने कुंद्रा के आवासों और दफ्तरों पर छापेमारी की है।

Nov 29, 2024 - 12:03
 0  10
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के आवास और दफ्तर पर ईडी का छापा

प्रवर्तन निदेशालय ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के कई ठिकानों पर रेड मारी है। पोर्नोग्राफी मामले पर ईडी ने कुंद्रा के आवासों और दफ्तरों पर छापेमारी की है। बता दे की राज कुंद्रा पर मोबाईल एप के जरिये अश्लील सामग्री को तैयार करने और प्रसारित करने से जुडे मनी लाॅन्ड्र्गि का आरोप है। इस मामले में मुंबई पुलिस पहले भी राज कुंद्रा को गिरफ्तार कर चुकी है।


मामले में पहले भी हो चुके है गिरफ्तार 
2021 में इस मामले में मुंबई पुलिस ने कुंद्रा को गिरफ्तार किया था बाद में वे जमानत पर बाहर आ गए थे। शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर बिटकाइन के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगे हैं। जिसके चलते ईडी ने इस मामले की जांच की थी। जिसके बाद 3 अक्तूबर को ईडी ने शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को जुहू के बंगले और पुणे के फार्महाउस को खाली करने का नोटिस दिया गया था। इस नोटिस के खिलाफ राज कुंद्रा ने मुंबई हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। 27 नवंबर को ईडी ने रेड का नोटिस दिया था। हालांकि कोर्ट की सुनवाई के चलते ये रेड आज 19 नवंबर को हुई है। सुबह 6 बजे से ही ईडी की टीम शिल्पा शेट्टी के घर पहुंच गई थी।
    

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow