इंडिया गठबंधन की सरकने लगी है ईंटे....... केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल का बयान
केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने अरविंद केजरीवाल पर निषाना साधते हुए कहा की अरविंद केजरीवाल केवल एक बात पर सत्ता में आए थे की सभी लोग भ्रष्ट है लेकिन उन्होने खुद भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा तोड़ दी।

दिल्ली में इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा ने प्रचंड़ जीत हासिल की है। इस पर केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने अरविंद केजरीवाल पर निषाना साधते हुए कहा की अरविंद केजरीवाल केवल एक बात पर सत्ता में आए थे की सभी लोग भ्रष्ट है लेकिन उन्होने खुद भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा तोड़ दी। बघेल ने कहा की अगर 11 साल तक डबल इंजन की सरकार दिल्ली में होती तो दिल्ली विष्व स्तर पर सौंदर्य और विकास के पथ पर नंबर वन होती।
दुश्मन का दुश्मन हमारा दुश्मन सिद्धांत से हुई थी संधि
इसी के साथ इंडिया गठबंध को लेकर बघेल ने कहा की पीएम मोदी की लोकप्रियता की सुनामी से बचने के लिए एक दूसरे को पानी पी-पी कर कोसने वाले लोग एक साथ आए थे। दुश्मन का दुश्मन हमारा दुश्मन सिद्धांत पर संधि हुई थी जिसकी ईंटें अब सरकने लगी हैं।
दिल्लीवासियों ने विकास के लिए किया मतदान
वहीं दिल्ली की जीत पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा की दिल्ली की जीत एक बहुत बड़ी जीत है। लोगों ने विकास के लिए मतदान किया है। पीएम मोदी के नेतृत्व में यह बड़ी जीत हुई है। इंडिया गठबंधन को लेकर अठावले ने कहा की वे एक हो जाएं तो अच्छी बात है लेकिन अभी विपक्ष एक साथ आएगा ऐसा नहीं लगता है। दिल्ली के चुनाव में आप और कांग्रेस पार्टी अलग-अलग लड़े लेकिन अगर वे एक साथ भी लड़ते तो भी जीत हमारी ही होती। जिन्हें एकत्रित होना है हो जाएं, हमारी छक्। मजबूत है।
What's Your Reaction?






