पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने धक्का-मुक्की कांड़ को बताया बड़े षड़यंत्र का हिस्सा

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी के सदस्य अशोक गहलोत ने कहा की जो कुछ कल हुआ वो बहुत बड़े षड्यंत्र का हिस्सा है। इतिहास में कभी भी सांसदों के किसी गुट ने दूसरे सांसदों के गुट को रोकने का काम नहीं किया। मेरा मानना है कि ये पूर्व नियोजित योजना के तहत किया गया।

Dec 20, 2024 - 16:09
 0  12
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने धक्का-मुक्की कांड़ को बताया बड़े षड़यंत्र का हिस्सा

गुरूवार को संसद में हुई धक्कामुक्की के बाद कई राजनेताओं के बयान सामने आ रहे है। कांग्रेस और भाजपा एक दूसरे पर धक्का देने का आरोप लगा रहे है। इस मामले में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बयान भी सामने आया है। अशोक गहलोत ने कल की घटना को एक बहुत बड़े षड़यंत्र का हिस्सा बताया है। 

राहुल गांधी के व्यक्तित्व को बिगाड़ने का किया गया प्रयास 
पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी के सदस्य अशोक गहलोत ने कहा की जो कुछ कल हुआ वो बहुत बड़े षड्यंत्र का हिस्सा है। इतिहास में कभी भी सांसदों के किसी गुट ने दूसरे सांसदों के गुट को रोकने का काम नहीं किया। मेरा मानना है कि ये पूर्व नियोजित योजना के तहत किया गया। गहलोत ने कहा की राहुल गांधी के रग-रग में शांति, सद्भावना और प्रेम-मोहब्बत है। राहुल गांधी ने अपनी यात्रा से बताया कि उनके देश और देश के लोगों के प्रति क्या भाव हैं। वो कहते हैं कि उनकी लड़ाई विचारधारा की लड़ाई है। उनके व्यक्तित्व को बिगाड़ने का जो प्रयास किया जा रहा है वो देश में कभी सफल नहीं होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow