साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश बंधेंगी विवाह बंधन में, किया मिस्ट्री मैन का खुलासा

Keerthi Suresh: साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश, वरुण धवन के साथ 'बेबी जॉन' में जल्द नजर आने वाली हैं। लेकिन आजकल फिल्म के साथ वह अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। अगले महीने कीर्ति सुरेश शादी कर रही हैं ऐसी चर्चायें आ रही हैं।

Nov 19, 2024 - 23:24
Nov 20, 2024 - 08:38
 0  8
साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश बंधेंगी विवाह बंधन में, किया मिस्ट्री मैन का खुलासा

Keerthi Suresh: दक्षिण भारतीय एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश अक्सर अपने रिश्ते और शादी की अफवाहों के कारण सुर्खियां बटोरती रहती हैं, हालांकि वे हमेशा इन खबरों को 'आधारहीन' कहकर खारिज करती रही हैं। लेकिन खबरें हैं कि इस बार ये खबरें सच हैं।

दिसंबर में वह अपने लंबे समय से प्रेमी रहे एंटोनी थट्टिल से शादी करने जा रही हैं। शादी समारोह एक निजी कार्यक्रम होगा जिसमें केवल परिवार और करीबी दोस्तों को ही बुलाया जायेगा। 

कीर्ति ने पहले भी अपने रिश्ते की ओर इशारा किया था, जिसमें उन्होंने रोमांटिक साझेदारी में दोस्ती और आपसी सम्मान के महत्व की बात पर जोर दिया था।

अभिनेत्री कीर्ति सुरेश अपने लंबे समय के प्रेमी एंटनी थट्टिल से शादी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और रिपोर्ट्स की मानें तो शादी दिसंबर के दूसरे सप्ताह में होगी।  

कौन हैं एंटनी थट्टिल

एंटनी थट्टिल दुबई में एक व्यवसायी हैं और जिनका मूल गृह नगर कोच्चि है। एंटनी के पास चेन्नई में पंजीकृत दो कंपनियां हैं और रिपोर्ट्स के अनुसार, वह एक बहुत निजी व्यक्ति हैं जो अपने जीवन में निजता बनाये रखना पसंद करते हैं।

 

कीर्थी सुरेश और एंटनी थट्टिल लगभग 15 वर्षों से सच्चे रिश्ते में हैं, जो तब शुरू हुआ जब अभिनेत्री हाई स्कूल में थीं और एंटनी कोच्चि, केरल में कॉलेज में अपने अंडरग्रेजुएट की पढ़ाई कर रहे थे।

कीर्ति सुरेश ने पहले भी इस बात का संकेत दिया था।। एसएस म्यूजिक के साथ एक इंटरव्यू में कीर्ति ने कहा कि एक प्रेम संबंध दोस्ती की तरह होना चाहिए। कीर्ति ने कहा, "एक प्रेम संबंध को गिव एन्ड टेक वाला होना चाहिए। अगर वे एक-दूसरे को अच्छे दोस्तों के रूप में मानते हैं और अपने रिश्ते में देने और लेने की पर्याप्त मात्रा रखते हैं, तो मुझे लगता है कि यह पर्याप्त है।"

उसी इंटरव्यू के दौरान, कीर्ति सुरेश ने कहा कि उन्होंने कभी यह नही माना कि वह सिंगल हैं। और प्रेम को परिभाषित करते हुए उन्होंने कहा, "यह जीवन भर की खुशी है।" एक ट्वीट में उन्होंने पहले संकेत दिया था कि वह जल्द ही 'मिस्ट्री मैन' का खुलासा करेंगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow