केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताई AAP की फुल फाॅर्म

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा की आम आदमी पार्टी आई तो कांग्रेस के घोटालो को उजागर करने थी लेकिन आज उनकी जो छाप है आप वो और ही बातों के लिए जानी जाती है। अनुराग ठाकुर ने एएपी की फुल फाॅर्म बताते हुए कहा की एएपी को ए- अराजकता, अलगाववाद, आतंकवाद, अफवाहें फैलाने और अपराधियों को शरण देने के लिए जाना जाता है। 

Jan 20, 2025 - 13:13
 0  3
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताई AAP की फुल फाॅर्म

दिल्ली में विधानसभा चुनाव नजदीक है और राजनीतिक पार्टियों की बयानबाजी का सिलसिला भी बढ़ता जा रहा है। आज केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा की आम आदमी पार्टी आई तो कांग्रेस के घोटालो को उजागर करने थी लेकिन आज उनकी जो छाप है आप वो और ही बातों के लिए जानी जाती है। अनुराग ठाकुर ने एएपी की फुल फाॅर्म बताते हुए कहा की एएपी को ए- अराजकता, अलगाववाद, आतंकवाद, अफवाहें फैलाने और अपराधियों को शरण देने के लिए जाना जाता है। 

आतंकियों से हाथ मिलाने की क्या है मजबूरी?
इसी के साथ अनुराग ठाकुर ने कहा की ऐसी कौनसी मजबूरी है की आप को इन देश विरोधी ताकतों से हाथ मिलाना पड़ रहा है। अफजल गुरू की फांसी की सजा माफ कराने के लिए किसकी एनजीओ सामने आई, किसके रिश्तेदार और मां-बाप उसका हिस्सा थे? आतिशी जी और अरविंद केजरीवाल जी इसका जवाब देंगे या होंठ सिले रहेंगे। 

शराब घोटाला नहीं होता तो बन गए होते पक्के मकान 
इसी के साथ अरविंद केजरीवाल पर  निशाना साधते हुए ठाकुर ने कहा की मोदी सरकार ने आयुष्मान भारत योजना जो की स्वास्थ्य योजना है लागू कर रखी है जिसका कई लोग फायदा भी उठा रहे है लेकिन दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने इस योजना को लागू ही नहीं होने दिया। पर अब भाजपा दिल्ली में आकर दिल्ली की जनता को इसका फायदा दिलाएगी। उन्होने कहा की अगर दिल्ली में करोड़ों का षराब घोटाला नहीं होता तो ना जाने कितने ही लोगों के पक्के मकान बन जाते, सड़कें बन जाती, पानी साफ मिल जाता। अनुराग ठाकुर ने कहा की देष की जनता को यदि कुषासन देखना है तो पिछले 10 सालों की आम आदमी पार्टी को देख ले और दूसरी और जहां जहां भाजपा की सरकारें है, वहां देखिए, सुषासन देखने को मिलता है।  भाजपा का दूसरा नाम है सुषासन और विकास। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow