बठिंडा में यात्रियों से भरी बस गिरी नाले में, 8 की मौत, कई घायल
पंजाब के बठिंडा में आज एक यात्रियों से भरी हुई बस नाले में गिर गई। इस हादसे में 8 यात्रियों की मौत हो गई जबकि कई घायल है। रेस्क्यू आपरेशन अभी भी जारी है।

पंजाब के बठिंडा में आज एक यात्रियों से भरी हुई बस नाले में गिर गई। इस हादसे में 8 यात्रियों की मौत हो गई जबकि कई घायल है। रेस्क्यू आपरेशन अभी भी जारी है। बठिंडा शहर के विधायक जगरूप सिंह ने बताया की हादसे में पांच यात्रियों ने मौके पर ही दम तोड दिया और तीन यात्रियों ने गंभीर घायल होने के कारण इलाज के दौरान दम तोड दिया। कई यात्रियों का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
हादसे के कारणों का नहीं चला पता
जानकारी के अनुसार बठिंडा में एक प्राइवेट कंपनी की बस कर्मचारियों को लेकर जा रही थी। दोपहर को छुट्टी होने के बाद बस गांव जीवन सिंह वाला के पास पहुंची तो नाले के ऊपर बने पुल पर अनयंत्रित होकर नाले में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। इसके बाद घायलों को बाहर निकाला गया। फिलहाल पुलिस प्रशासन दुर्घटना होने के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
What's Your Reaction?






