कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बताया की देश में क्यों नहीं हो रही अडाणी के खिलाफ कार्रवाई

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा की नरेंद्र मोदी ने नारा दिया था की एक हैतो सेफ है। वैसे ही भारत में भी मोदी और अडाणी एक है तो सेफ है।

Nov 21, 2024 - 16:36
 0  12
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बताया की देश में क्यों नहीं हो रही अडाणी के खिलाफ कार्रवाई

अमेरिका में अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी पर लगे रिश्वत के आरोपों के बाद भारत में विपक्ष भी अडाणी के साथ साथ सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा की नरेंद्र मोदी ने नारा दिया था की एक हैतो सेफ है। वैसे ही भारत में भी मोदी और अडाणी एक है तो सेफ है। भारत में अडाणी का कुछ नहीं किया जा सकता है। इसके आगे राहुल गांधी ने कहा की यहां पर तो अडाणी के खिलाफ कोई कुछ कहे तो उसे जेल भेज दिया जाता है।भारत में अडाणी की रक्षा मोदी कर रहे है।

अडाणी पर हुई कार्रवाई तो फंसेंगे पीएम मोदी
एक प्रेस काॅन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा की मोदी अडाणी को यहा पर कुछ नहीं होने देंगे क्योंकि ऐसा हुआ तो अंत में नरेंद्र मोदी ही फंसेंगे। राहुल ने कहा की अडाणी ने भारतीय और अमेरिकी कानून का उल्लंघन किया है। फिर भी वे हमारे देश में आजाद कैसे घूम रहे है? लोकसभा में नेता विपक्ष होने के नाते ये मेरी जिम्मेदारी है की हम इस मुद्दे को देश की जनता के सामने रखे। अडाणी देश के संसाधनों पर भ्रष्टाचार के जरिए कब्जा कर रहा है, लेकिन हमें ये भी पता है की वे गिरफ्तार नहीं होंगे क्योंकि देश के प्रधानमंत्री ही उनका समर्थन करते है। राहुल ने इसी के साथ अडाणी की गिरफ्तारी की मांग भी की। 

https://x.com/RahulGandhi/status/1859491814144610683

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow