Kannada Actress Shobhita Shivanna ने की आत्महत्या, सोशल मीडिया पर आखिरी पोस्ट हुआ वायरल
मशहूर कन्नड अदाकारा शोभिता शिवेन्ना का महज 30 साल की उम्र में निधन हो गया। रविवार रात शोभिता ने अपने घर पर आत्महत्या कर ली। शोभिता की मृत्यु के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका हैं।

मशहूर कन्नड अदाकारा शोभिता शिवेन्ना का महज 30 साल की उम्र में निधन हो गया। रविवार रात शोभिता ने अपने घर पर आत्महत्या कर ली। शोभिता की मृत्यु के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका हैं। उनके निधन के बाद से कन्नड सिनेमा जगत में शोक का माहौल है। पुलिस फिलहाल हर एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है। अभिनेत्री की शादी 2 साल पहले ही काफी धूमधाम से हुई थी। वही अब एक्ट्र्ेस का सोशल मीडिया पर आखिरी पोस्ट भी काफी वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में एक सिंगर हिंदी सिनेमा जगत का मशहूर गाना इंतेहा हो गई इंतजार की... गाता हुआ नजर आ रहा है।
2 साल पहले ही हुई थी शादी
शोभिता के इस तरह अचानक निधन से उनके फैंस को काफी शाॅक लगा है। फैंस का कहना है की शोभिता ने खुदकुशी क्यों की तो वहीं कुछ लोग इसे अटेम्प टू मर्डर का केस भी मान रहे है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट हुई है। कन्नड़ फिल्मों में काम कर चुकीं शोबिता पिछले साल अपनी शादी के बाद से हैदराबाद में रह रही थीं। पुलिस ने कहा कि उनकी कथित आत्महत्या के पीछे के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए घटना की जांच की जा रही है। प्रारंभिक निष्कर्षों के आधार पर एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। गचीबोवली पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।
What's Your Reaction?






