संजीव खन्ना बनें देश के नए सीजेआई, 6 महीने का रहेगा कार्यकाल

जयपुर। संजीव खन्ना ने आज सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप राष्ट्र्पति भवन में पीएम मोदी और राष्ट्र्पति द्रौपदी मुर्मु की मौजुदगी में शपथ ली है। खन्ना देश के 51वें सीजेआई बनें है। खन्ना का कार्यकाल 6 महीने का ही रहेगा। इनसे पहले डीवाई चंद्रचूड मुख्य न्यायाधीश थे जो की रविवार को ही सेवानिवृत हुए है।
आईए जानते है की कौन है देश के नए सीजेआई
संजीव खन्ना का जन्म 14 मई 1960 को हुआ था। वे दिल्ली के ही रहने वाले है और उन्होने अपनी शिक्षा भी दिल्ली से ही पूरी की है। वर्तमान में खन्ना राष्ट्र्ीय कानूनी सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष और राष्ट्र्ीय न्यायिक अकादमी भोपाल के गवर्निंग काउंसिल के सदस्य है। खन्ना के पिता भी दिल्ली उच्च न्यायालय से न्यायाधीश के पद से सेवानिवृत हुए थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी शुभकामनाएं -
51वें सीजेआई के रूप में शपथ लेने पर पीएम मोदी ने भी खन्ना को शुभकामनाएं दी है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा की न्यायमूर्ति संजीव खन्ना के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुआ। उन्होंने भारत के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली है। उनके कार्यकाल के लिए मेरी शुभकामनाएँ।
What's Your Reaction?






