बीजेपी की सरकार बनते ही घुसपैठ होगा खत्म : अमित शाह
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का 8 दिनों में तीसरा झारखंड़ दौरा, कहा-बीजेपी की सरकार बनते ही घुसपैठ होगा खत्म
जयपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सोमवार को झारखंड के सरायकेला के दौरे पर रहे। इस दौरान शाह ने एक जनसभा को भी संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान शाह ने आदिवासियों की घटती आबादी को लेकर जिक्र किया। शाह ने कहा की आदिवासियों की आबादी घट रही है, जबकि घुसपैठिए बढ़ रहे है। अगर बीजेपी की सरकार बनी तो हम घुसपैठ को पूरी तरह से खत्म कर देंगे। इसी के साथ शाह ने कहा की यदि किसी घुसपैठिए ने किसी महिला से शादी की तो भी उसे महिला की जमीन ट्रांसफर नहीं की जा सकेगी। आपको बता दे की शाह का बीते 8 दिनों में झारखंड का यह तीसरा दौरा है।
शाह ने हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर साधा निशाना -
वहीं चंपाई सोरेन की तारीफ करते हुए अमित शाह ने कहा की चंपाई सोरेन इतने वर्षों से वफादार रहे है और हेमंत सोरेन के साथ खड़े रहे है। लेकिन जिस तरह से उन्हें हटाया गया इससे केवल उनका ही नहीं बल्कि पूरे आदिवासी समुदाय का अपमान हुआ हैं। इसी के साथ उन्होने हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झारखंड सरकार पर करोड़ों के घोटाले का आरोप भी लगाया है। उन्होने कहा की हेमंत सरकार में भ्रष्ट्र्ाचार और पेपर लीक भी हुए है। बीजेपी की सरकार आते ही पेपर लीक करने वालों को सबक सिखाया जाएगा।
What's Your Reaction?