हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों की आधारशिला है संविधान- राष्ट्र्पति द्रौपदी मुर्मू

संविधान निर्माण के 75 साल पूरे होने पर आज संसद भवन में राष्ट्र्पति ने दो किताबों का विमोचन किया। इसके साथ ही राष्ट्रपति ने संविधान के 75 साल पूरे होने पर राष्ट्रपति ने स्मारक सिक्के का विमोचन किया और डाक टिकट भी जारी किया।

Nov 26, 2024 - 12:19
 0  8
हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों की आधारशिला है संविधान- राष्ट्र्पति द्रौपदी मुर्मू

संविधान निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने पर  आज राष्ट्र्पति द्रौपदी मुर्मू ने संसद में संबोधित किया। राष्ट्र्पति ने कहा की संविधान दिवस के पावन अवसर पर आप सभी के बीच आकर मुझे बेहद खुशी हो रही है। आज हम सब एक ऐतिहासिक अवसर के भागीदार बन रहे हैं। 75 साल पहले संसद के इसी कक्ष में देश के संविधान के निर्माण का बहुत बड़ा काम संपन्न किया और उसी दिन इस संविधान को अपनाया गया। संविधान हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों की आधारशिला है। आज कृतज्ञ राष्ट्र की तरफ से संविधान सभा के सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। बाबा आंबेडकर ने संविधान सभा का नेतृत्व किया।


देश का सबसे पवित्र ग्रंथ है संविधान 
वहीं संविधान निर्माण के 75 साल पूरे होने पर आज संसद भवन में राष्ट्र्पति ने दो किताबों का विमोचन किया। इसके साथ ही राष्ट्रपति ने संविधान के 75 साल पूरे होने पर राष्ट्रपति ने स्मारक सिक्के का विमोचन किया और डाक टिकट भी जारी किया। राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि संविधान देश का सबसे पवित्र ग्रंथ है। भारत लोकतंत्र की जननी है। उन्होंने आगे कहा, मैं संविधान दिवस के अवसर पर सभी देशवासियों को बधाई देती हूं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow