अडाणी घोटाला- भारत में बयानबाजी का दौर शुरू, कांग्रेस के बाद अब बीजेपी ने किया पलटवार

गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए पात्रा ने कहा की गांधी परिवार ये कभी नहीं देख सकता की भारत लगातार दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है। इसलिए ये (गांधी परिवार और कांग्रेस परिवार) भारत की मार्केट पर आक्रमण पर आक्रमण कर रहे हैं।

Nov 21, 2024 - 17:02
 0  7
अडाणी घोटाला- भारत में बयानबाजी का दौर शुरू, कांग्रेस के बाद अब बीजेपी ने किया पलटवार

अडाणी ग्रुप के अमेरिका में घोटालों में फंसने के बाद से ही देश में बयाबाजी का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गौतम अडाणी पर आरोप लगने के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा तो वहीं अब बीजेपी नेता संबित पात्रा ने भी राहुल गांधी पर पलटवार किया है। एक प्रेस काॅन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पात्रा ने कहा की राहुल जी ने आज बार-बार कहा कि मोदी जी की विश्वसनीयता समाप्त हो चुकी है। अडानी के पीछे मोदी जी खड़े हैं, इसलिए उनकी विश्वसनीयता ग्लोबल स्तर पर समाप्त हो चुकी है। राहुल जी, मोदी जी की विश्वसनीयता समाप्त करने की चेष्ठा और कोशिश कोई आप पहली बार नहीं कर रहे हैं। 2002 से मोदी जी की विश्वसनीयता को समाप्त करने की कोशिश आप, आपकी माताश्री और आपकी पार्टी लगातार कर रही है...हमारे देश से हजारों मील दूर दूसरे देश में आज सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार उन्हें (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) दिया जा रहा है। ये है मोदी जी की विश्वसनीयता... न मौत के सौदागर से मोदी जी की विश्वसनीयता पर डेंट पड़ा और न ही चैकीदार चोर है कहने से क्योंकि देश की जनता जानती है कि कौन विश्वसनीय है और किसकी विश्वसनीयता नहीं है। 

भारत को आगे बढ़ता नहीं देख सकता गांधी परिवार- बीजेपी 
गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए पात्रा ने कहा की गांधी परिवार ये कभी नहीं देख सकता की भारत लगातार दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है। इसलिए ये (गांधी परिवार और कांग्रेस परिवार) भारत की मार्केट पर आक्रमण पर आक्रमण कर रहे हैं। आज सुबह चार बजे से इनका पूरा स्ट्रक्चर भारत की शेयर मार्केट को गिराने में लगा हुआ है। इससे करीब 2.5 करोड़ छोटे निवेशकों को नुकसान हुआ है।

बीजेपी ने पूछे राहुल गांधी से कुछ सवाल 
इसके बाद पात्रा ने राहुल गांधी से कुछ सवाल पूछे। पात्रा ने कहा की राहुल गांधी को बताना चाहिए-

  •  बतौर छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ₹25,000 करोड़ का निवेश अड़ानी समूह से क्यों लिया?
  •  बतौर राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ₹65,000 करोड़ का निवेश अड़ानी समूह से क्यों लिया?
  •  कर्नाटक में आपके मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने ₹1,00,000 करोड़ निवेश के लिए अड़ानी समूह से डवन् क्यों साइन किया?
  •  पश्चिम बंगाल में जहां आपकी सांठ-गांठ है वहाँ अड़ानी समूह ने ₹35,000 करोड़ का निवेश किया है!
  •  तमिलनाडु में ₹4,500 करोड़ का निवेश है!
  •  19 अक्टूबर 2024 को तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कौशल विकास के लिए ₹100 करोड़ का अनुदान अड़ानी   फाउंडेशन से क्यों लिया? जबकि आपके अनुसार वह एक करप्ट व्यक्ति है तो!
  • कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी को इन सभी प्रश्नों का जवाब देना चाहिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow