सिस्टम से हार गया अतुल, पत्नी और सास ने आत्महत्या के लिए उकसाया तो हंस दी जज
अतुल ने एक जज पर भी रिश्वत लेने के आरोप लगाए है। अपने सोसाइड नोट में अतुल ने लिखा की जज ने मामले को रफा दफा करने के लिए 5 लाख की रिश्वत मांगी थी। वहीं उनकी पत्नी और सास ने उन्हें आत्महत्या करने के लिए उकसाया, इस पर जज हंस दी।

बिहार के समस्तीपुर में एक इंजीनियर ने सिस्टम से हार कर आत्महत्या कर ली। मौत से पहले अतुल ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया साथ ही 24 पेज का सोसाइड नोट भी लिखा। अतुल ने अपनी पत्नी और उसके परिवार से परेशान होकर आत्महत्या कर ली है। अतुल की मौत से महिलाओं के लिए बने कानून जो की एक तरफा ही होते है, पर सवाल खड़े कर दिए है।
पत्नी ने अतुल पर लगाए कई झूठे केस
दरअसल अतुल की शादी निकिता सिंघानिया से हुई थी। निकिता और अतुल के रिश्ते में तकरार आने के बाद दोनो अलग रहने लग गए। वही निकिता ने अतुल पर दहेज के साथ साथ 9 केस लगा दिए। अतुल ने एक जज पर भी रिश्वत लेने के आरोप लगाए है। अपने सोसाइड नोट में अतुल ने लिखा की जज ने मामले को रफा दफा करने के लिए 5 लाख की रिश्वत मांगी थी। वहीं उनकी पत्नी और सास ने उन्हें आत्महत्या करने के लिए उकसाया, इस पर जज हंस दी।
मरने से पहले द्रौपदी मुर्मू के नाम लिखा एक पत्र
अतुल सुभाष ने 24 पेज के लेटर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम भी एक लेटर लिखा है। इसमें उन्होंने देश के क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम की खामियों के बारे में लिखा और पुरुषों के खिलाफ झूठे केस दर्ज कराने के ट्रेंड के बारे में बताया। एक अन्य नोट में उन्होंने लिखा कि वे अपनी पत्नी की तरफ से दायर कराए गए सभी मामलों के लिए खुद को निर्दोष बता रहे हैं। इनमें दहेज प्रतिरोध कानून और महिलाओं के खिलाफ अत्याचार का केस शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मैं कोर्ट से रिक्वेस्ट करता हूं कि इन झूठे केसों में मेरे माता-पिता और भाई को परेशान करना बंद करें। अपने वीडियो में अतुल ने कहा की अगर उसके साथ न्याय नहीं हो तो उसकी अस्थियों को विसर्जित करने की जगह गटर में बहा देना। अतुल के परिवार ने निकिता और उसकी मां के खिलाफ अतुल को आत्महत्या के लिए उकसाने की शिकायत दर्ज करवाई है।
What's Your Reaction?






