दिल्ली में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी Aam Aadmi Party, नहीं करेगी गठबंधन

Aam Aadmi Party के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गठबंधन की अटकलों पर विराम लगा दिया। उन्होने कांग्रेस के साथ किसी भी तरह के गठबंधन के लिए मना कर दिया है। केजरीवाल ने कहा की दिल्ली में आम आदमी पार्टी अपने दम पर चुनाव लडेगी। केजरीवाल ने एकबार फिर जीत का दावा किया है।

Dec 11, 2024 - 13:01
 0  6
दिल्ली में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी Aam Aadmi Party, नहीं करेगी गठबंधन

2025 में दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने वाले है। माना जा रहा था की आम आदमी पार्टी एक बार फिर सत्ता में आने के लिए कांग्रेस और अन्य पार्टियों के साथ गठबंधन कर सकती है। लेकिन आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गठबंधन की अटकलों पर विराम लगा दिया। उन्होने कांग्रेस के साथ किसी भी तरह के गठबंधन के लिए मना कर दिया है। केजरीवाल ने कहा की दिल्ली में आम आदमी पार्टी अपने दम पर चुनाव लडेगी। केजरीवाल ने एकबार फिर जीत का दावा किया है। 

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा की पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने साफ कर दिया है की कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं होने जा रहा। विधानसभा चुनाव आप अकेले ही लडेगी। वहीं सांसद राघव चड्ढा ने कहा की आम आदमी पार्टी अपने संगठन की ताकत और अपने राजनीतिक बलबूते पर लडेगी। किसी भी प्रकार के गठबंधन का सवाल ही पैदा नहीं होता है। 

गौरतलब है की दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी अपने प्रत्याशियों की दो सूची जारी कर चुकी है। पहली सूची में 11 और दूसरी सूची में 20 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया जा चुका है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow