पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर सात दिन का राष्ट्रीय शोक, पीएम मोदी हुए भावुक
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 92 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली है। गुरूवार रात्रि मनमोहन सिंह का एम्स अस्पताल में निधन हो गया था।

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 92 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली है। गुरूवार रात्रि मनमोहन सिंह का एम्स अस्पताल में निधन हो गया था। मनमोहन सिंह सांस की तकलीफ से जूझ रहे थे। सिंह के निधन के बाद देश में शोक की लहर छा गई है। आज उनके आवास पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी, सोनिया गांधी समेत कई दिग्गज नेताओं ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित की है। मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार को होगा। वहीं सिंह के निधन पर देश में सात दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया गया है।
सिंह का जाना देश के लिए बड़ा झटका है- मोदी
पीएम मोदी ने सिंह के निधन पर शोक जताते हुए कहा की उनका जाना देश के लिए बड़ा झटका है। मनमोहन सिंह का जीवन भावी पीढ़ियों के लिए उदाहरण है कि किस तरह से वे सभी चुनौतियों से पार पाकर ऊंचाई पर पहुंच सकते हैं।श् प्रधानमंत्री ने कहा कि वह हमेशा एक ईमानदार नेता, एक महान अर्थशास्त्री और एक ऐसा नेता के तौर पर याद रखे जाएंगे, जिन्होंने खुद को सुधारों के प्रति समर्पित कर दिया। एक अर्थशास्त्री के रूप में, खासकर चुनौतीपूर्ण समय में उन्होंने देश की बड़ी सेवा की। उन्होंने अलग-अलग पदों पर अपने सेवाएं दीं और देश की विकास यात्रा में अहम योगदान दिया।
What's Your Reaction?






