Maharashtra Election 2024: चुनाव के बाद अब देश में चली एक्जिट पोल की हवा, 23 नवंबर को होगा फैसला, कौन पहनेगा जीत का ताज
महाराष्ट्र् में विधानसभा चुनाव हो चुके है और अब सभी को 23 नवंबर का इंतजार है। 23 नवंबर को यह पता चल जाएगा की ताज किसके सिर पर पहनाया जाएगा।

महाराष्ट्र् में विधानसभा चुनाव हो चुके है और अब सभी को 23 नवंबर का इंतजार है। 23 नवंबर को यह पता चल जाएगा की ताज किसके सिर पर पहनाया जाएगा। मतदान के बाद से अब देश में एक्जिट पोल की हवा चलने लग गई है। गौरतलब है की महाराष्ट्र् में चुनाव खत्म होने के बाद देर रात एक्जिट पोल के आंकड़े जारी हुए है।जिसके अनुसार राज्य की सभी 288 विधानसभा सीटों पर 63.10 फीसदी मतदान हुआ है। हर चैनल ने अपने अलग अलग एक्जिट पोल के आंकड़े बताएं है। हालांकि जीत का ताज किसके सिर पर पहनाया जाएगा, ये तो 23 नवंबर को ही पता चल पाएगा।
संजय राउत ने किया जीत का दावा
वहीं एक्जिट पोल पर शिवसेना नेता संजय राउत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। संजय राउत का कहना है की लोकतंत्र में जो मतदान होता है वो गुप्त होता है। लोग अपनी बात हमेशा खुलकर नहीं कहते हैं। महाराष्ट्र में इस बार यही हुआ है...हरियाणा में एग्जिट पोल के अनुसार कांग्रेस जीत रही थी लेकिन आपने देखा क्या हुआ... लोकसभा में एग्जिट पोल के अनुसार पीएम मोदी की सरकार को 400 पार सीटें मिल रही थीं लेकिन क्या हुआ...23 तारीख को 10-11 बजे तक पूरा फैसला आ जाएगा। इसी के साथ संजय राउत ने जीत की उम्मीद जताते हुए कहा की हम 160-165 सीट जीत रहे हैं।
What's Your Reaction?






