विधानसभा चुनावों के नतीजे आने पर PM Narendra Modi ने दी बधाई
महाराष्ट्र् विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजों ने भाजपा और महायुति के चेहरों पर मुस्कान ला दी। वहीं महाराष्ट्र् की सत्ता में महायुति को बरकरार रहने का जनादेश भी मिल गया है।

महाराष्ट्र् विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजों ने भाजपा और महायुति के चेहरों पर मुस्कान ला दी। वहीं महाराष्ट्र् की सत्ता में महायुति को बरकरार रहने का जनादेश भी मिल गया है। तो वहीं झारखंड में हेमंत सोरने वापसी करते नजर आ रहे है। महाराष्ट्र् और झारखंड के नतीजे देखकर पीएम मोदी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। हेमंत सोरेन को बधाई देते हुए पीएम मोदी ने कहा की मैं झारखंड के लोगों को हमारे प्रति उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। हम लोगों के मुद्दों को उठाने और राज्य के लिए काम करने में हमेशा आगे रहेंगे। मैं राज्य में उनके प्रदर्शन के लिए झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन को भी बधाई देता हूं।
जनता के सपने पूरे करने में नहीं छोड़ेंगे कोई कसर
इसी के साथ सोशल मीडिया पर पीएम मोदी ने लिखा की एनडीए के जन-समर्थक प्रयास सर्वत्र गूंज रहे हैं। मैं विभिन्न उपचुनावों में एनडीए उम्मीदवारों को आशीर्वाद देने के लिए विभिन्न राज्यों के लोगों को धन्यवाद देता हूं। हम उनके सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
महाराष्ट्र में महायुति की जीत पर खुशी जताते हुए पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, विकास की जीत! सुशासन की जीत! एकजुट होकर हम और भी ऊंची उड़ान भरेंगे! एनडीए को ऐतिहासिक जनादेश देने के लिए महाराष्ट्र की मेरी बहनों और भाइयों, विशेषकर राज्य के युवाओं और महिलाओं को हार्दिक आभार। यह स्नेह और गर्मजोशी अद्वितीय है। मैं लोगों को आश्वस्त करता हूं कि हमारा गठबंधन महाराष्ट्र की प्रगति के लिए काम करता रहेगा। जय महाराष्ट्र्।
What's Your Reaction?






