अरविंद केजरीवाल का बड़ा आरोप, भाजपा ने मिलाया पानी में जहर
केजरीवाल ने कहा की दिल्ली के लोगों को पीने के लिए पानी हरियाणा और उत्तर प्रदेश से मिलता है। यमुना में हरियाणा से पानी दिल्ली में आता है। भाजपा की हरियाणा सरकार ने यमुना के पानी को जहरीला कर दिया है।

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा सरकार पर निषाना साधते हुए कहा की भाजपा ने पानी में जहर मिला दिया है। आज मीडिया से रूबरू होते हुए केजरीवाल ने कहा की दिल्ली के लोगों को पीने के लिए पानी हरियाणा और उत्तर प्रदेश से मिलता है। यमुना में हरियाणा से पानी दिल्ली में आता है। भाजपा की हरियाणा सरकार ने यमुना के पानी को जहरीला कर दिया है। हालांकि, दिल्ली जल बोर्ड ने उस पानी को दिल्ली में आने से रोक दिया। भाजपा सरकार ने पानी में ऐसा जहर मिलाया है, जिसे जल उपचार संयंत्रों द्वारा भी साफ नहीं किया जा सकता है। इससे दिल्ली के एक तिहाई हिस्से में पानी की कमी हो गई है। उन्होंने दिल्ली में अफरा-तफरी मचाने के लिए ऐसा किया है ताकि दिल्ली के लोग मरें और इसका दोष आप पर आए। आतिशी और भगवंत मान ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर तत्काल मिलने का समय मांगा है। मुझे उम्मीद है कि चुनाव आयोग इसमें हस्तक्षेप करेगा और दिल्ली के लोगों को इस त्रासदी से बचाएगा।
केजरीवाल को है झूठ बोलने की आदत- मेघवाल
वहीं अरविंद केजरीवाल के बयान पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा की अरविंद केजरीवाल अन्ना हजारे जी के आंदोलन की उपज हैं। उन्होंने कई कसमें खाई थीं कि सत्ता में आने के बाद वो कोई सुरक्षा नहीं लेंगे, सरकारी गाड़ी नहीं लेंगे, सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे। उनकी लोकप्रियता घट गई है इसलिए हताशा में वो लगातार झूठ बोल रहे हैं। इस बार दिल्ली में भाजपा की बहुमत के साथ सरकार बन रही है। इनको झूठ बोलने की आदत है और दिल्ली की जनता यह समझ चुकी है और लोग समझ चुके हैं कि जब डबल इंजन की सरकार होगी तभी दिल्ली में ज्यादा विकास के काम होंगे।
What's Your Reaction?






