अरविंद केजरीवाल ने क्यों कहा की पानी पर करोगे राजनीति तो लगेगा पाप........
अरविंद केजरीवाल ने कहा की आतिशी ने आज फिर पानी के मुद्दे पर चुनाव आयोग को पत्र लिखा है। दिल्ली जल बोर्ड के सीईओ ने कल पुष्टि की है कि दिल्ली में आने वाले पानी में अमोनिया नामक जहर मिला हुआ है। चुनाव आयोग ने भगवंत मान और आतिशी को आज शाम 4 बजे मिलने का समय दिया है। वो दोनों जाएंगे।

दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले पानी को लेकर हो रही राजनीति पर सियासत तेज होती जा रही है। भाजपा और आम आदमी पार्टी लगातार दिल्ली के प्रदूषित पानी को लेकर एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप कर रहे है। एक बार फिर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा की यदि पानी पर कोई राजनीति करेगा तो पाप चढ़ेगा उसे।
दिल्ली के लोगों को मरने नहीं दूंगा - केजरीवाल
आज मीडिया को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा की आतिशी ने आज फिर पानी के मुद्दे पर चुनाव आयोग को पत्र लिखा है। दिल्ली जल बोर्ड के सीईओ ने कल पुष्टि की है कि दिल्ली में आने वाले पानी में अमोनिया नामक जहर मिला हुआ है। चुनाव आयोग ने भगवंत मान और आतिशी को आज शाम 4 बजे मिलने का समय दिया है। वो दोनों जाएंगे। सैनी साहब (हरियाणा के मुख्यमंत्री), पानी पर राजनीति मत करो...हमें डराने की कोशिश मत करो कि आप केस कर देंगे। मैं दिल्ली के लोगों को मरने नहीं दूंगा।
भाजपा नेता चुघ ने दिया केजरीवाल को जवाब
अरविंद केजरीवाल द्वारा यमुना नदी के पानी को लेकर हरियाणा सरकार पर लगाए गए आरोप पर भाजपा नेता तरुण चुघ ने कहा, अरविंद केजरीवाल को झूठे आरोप लगाने और भागने की आदत है और अब तो केजरीवाल ने हद कर दी है, इतने संगीन आरोप वो भी बिना आधार के। खुद दिल्ली जल बोर्ड के सीईओ ने इन आरोपों का खंडन किया है। लोग देख रहे हैं कि केजरीवाल राजनीति में कितना नीचे गिर गए हैं। अब दिल्ली की जनता ने ठाना है, अरविंद केजरीवाल और आपदा से छुटकारा पाना है इसलिए अरविंद केजरीवाल झूठी बयानबाजी कर रहे हैं।
What's Your Reaction?






